इस समय देश भर में स्मार्टफोन का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है। तो ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को जबरदस्त वॉइस कॉल, वीडीयो कॉल का ऑप्शन दे रही है। जहां ग्राहक दुनिया के कोई भी कोने में होकर कॉल का आनंद उठा सकता है। तो वहीं, इस समय टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) जल्द केवाईसी बेस्ड प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। जहां अब मोबाइल में सही नाम दिखेगा। जहां अब इस पर काम शुरू हो ने वाला है।
बिल्कुल सही दिखाई देंगे नाम
जहां अब ग्राहक को कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम उनके मोबाइल स्क्रीन पर डिस्प्ले हो सकेगा। जो अभी तक TrueCaller से केवल मालूम कर पाते थे। दरअसल TrueCaller में यह रहता है कि उस ऐप पर दिखने वाले नाम में फ्रॉड की संभावना बनी रहती है। सरकार की तरफ से शुरू की जाने वाली केवाईसी बेस्ड प्रक्रिया के लागू होने के बाद कॉलिंग के दौरान दिखने वाले नाम बिल्कुल सही दिखाई देंगे।
चेयरमैन ने कही ये बात
जिसके लिए आपको मोबाइल में व्यक्ति का नंबर सेव करना जरूरी नहीं होगा। आपको बता दें कि ट्राई की तरफ से इस मामले में दूरसंचार विभाग के साथ परामर्श शुरू कर दिया गया है। हालांकि, ट्राई के चेयरमैन पीडी वाघेला ने कहा कि इस पर विचार-विमर्श कुछ महीनों में शुरू हो सकता है।
स्पैम कॉल और मैसेज से मिलेगा छुटकारा
वहीं, केवाईसी प्रक्रिया सभी के लिए अनिवार्य होगा या नहीं अभी यह पता नहीं है। हालांकि, इतना जरूर है कि इस नई प्रक्रिया में गैरजरूरी कॉमर्शियल कम्यूनिकेशन (यूसीसी) या स्पैम कॉल और मैसेज की समस्या से छुटकारा जरूर मिल सकेगा। साथ ही फ्रॉड कॉलिंग को रोकने के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को भी लागू किया जाएगा।
खास बात
बता दें कि इस समय देश में फ्रॉड कॉल का दौर बहुत् तेजी से चल रहा है। जिससे झासे में बहुत से लोग आ रहे है। तो ये कदम उठ जाने