वानखेड़े स्टेडियम में आज होगी कोलकाला और राजस्थान में टक्कर

वानखेड़े स्टेडियम में आज होगी कोलकाला और राजस्थान में टक्कर

आईपीेएल में आज 47 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। बता दें कि यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच होगा। जहां आईपीेएल के इस सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में आज यह दो टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। वहीं, आईपीेएल के इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने नाबाद 7 रन से मैच को जीत लिया था।

राजस्थान ने बनाए थे इतने रन

जहां टॉस के दौरान राजस्थान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करी थी। जहां टीम ने 20 ओवरों में 217 रन बनाए थे। फिर इसके बाद दूसरी पारी में खेलने उतरी कोलकाता की टीम 210 रनों पर ही घुटने टेक दी थी। जहां मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ताबड़तोड़ 103 रनों की शतकीय पारी जड़ी थी और यजुवेंद्र चहल ने 5 विकेट चटकाए थे।

आज है इन खिलाड़ियों से आस

हालांकि, आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स को इन दोनों खिलाडियों से इसी तरह उम्मीद की आस है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम राजस्थान से उस मैच का बदला लेने के लिए उतरेगी। बाकि यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

ये होगी कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER