Vi ने लॉन्च किया 30 दिनों वाला अनलिमिटेड प्लान, जानिये क्या है इसके फायदे

Vi ने लॉन्च किया 30 दिनों वाला अनलिमिटेड प्लान, जानिये क्या है इसके फायदे

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री की बात करें तो आज जैसे Reliance Jio, Airtel और Vi यह सभी टेलीकॉम कंपनिया एक से बढ़कर एक प्लान ग्राहकों को प्रदान कर रही है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय मोबाइल यूजर अपनी टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी से परेशान होकर मानों परेशान  से नजर आ रहे है। जहां Vi ने अपने नये प्लान जारी कर दिए है।

इंडियन यूजर्स की चल रही थी मांग

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इंडियन यूजर्स की यह मांग चल रही थी कि 28 दिन का महीना बनाने वाली दूरसंचार कंपनियां 28 दिनों की जगह पर 30 और 31 दिनों की वैधता वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान्स क्यो नहीं लेकर आती। जहां TRAI की फटकार के बाद Vi कंपनी ने कुछ बदलाव भी किए हैं और इसी कड़ी में अब Vodafone Idea यानी Vi नए मंथली प्लान्स लेकर सामने आ गई है। जिनमें 30 दिनों की वैलिडटी मिल रही है। ये दोनों रिचार्ज पैक 195 रुपये और 319 रुपये के जारी किए गए हैं।

यह है 195 रूपये वाला प्लान

बात करे अगर 195 रूपये वाले पैक की तो यह प्लान आता है 30 दिनों की वैलीडिटी के साथ। जिसमें मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। इंटरनेट डाटा की बात करें तो Vi Users को 30 दिनों के लिए कुल 2 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। यह डाटा बिना किसी डेली लिमिट का आएगा जिसका यूज़ 30 दिनों के भीतर कभी भी किया जा सकेगा। वहीं, 2 जीबी डाटा खत्म होने के बाद 50पैस प्रति एमबी की दर से इंटरनेट चलाया जा सकेगा। हां, इंटरनेट का यूज़ ज्यादा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह प्लान कुछ ज्यादा फायदेमंद नहीं है लेकिन जो लोग अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं उन्हें 195 रुपये वाला वीआई प्लान पसंद कर सकते है।

319 वाले में 2 जीबी प्रतिदिन डाटा

Vi के 319 रुपये वाला यह मोबाइल प्लान की बात करें तो यह भी आता है 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिग मिलेगी और इसमें ग्राहक को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा।  2 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से मोबाइल यूजर्स को कुल 62 जीबी इंटरनेट पूरे प्लान के दौरान प्राप्त होगा। ऐसे प्रीपेड वीआई यूजर जो अपने मोबाइल पर पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं उनके लिए 319 रुपये वाल यह प्लान काफी बेहतर है कि जिसमें एक बार के रिचार्ज में ही पूरे महीने के लिए इंटरनेट डाटा, कॉलिंग व एसएमएस समेत कंपनी द्वारा दिए जा रहे अन्य फायदे भी उठा सकेंगे। प्राप्त

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER