बेसन के बारे में हम सभी ने सुना ही होगा। आज हम बात करने जा रहे है घर में बनी बेसन की गट्टे की सब्जी के बारे में जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आइये जानते है इसकी रेसिपी कि कैस आप इस सब्जी को घर में बना सकते है।
ये चाहिए सामग्री
- बेसन- एक कप
- दही- आधा कप
- धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- अजवायन- आधा छोटा
- नमक- आधा छोटा चम्मच
- तेल- एक चम्मच
ग्रेवी के लिए चाहिए ये चीज
- प्याज- एक कटा हुआ
- टमाटर की प्यूरी- 1/4 कप
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- एक चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- एक चम्मच
- हल्दी पाउडर- एक छोटा चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- हींग- एक चुटकी
- नमक स्वादानुसार
- तेल
इस विधि के करे तैयार
सबसे पहले गट्टे बनाने के लिए सबसे पहले बर्तन में बेसन लें। फिर इसके बाद इसमें धनिया, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, अजवायन और नमक डालकर मिलाएं। अब बेसन के मिश्रण में तेल और दही डालकर इसे नर्म गूंद लें। फिर गुंदे हुए बेसन से छोटी-छोटी लोई बनाएं और अब इन लोई को लंबा करके रोल्स तैयार करें। अब गैस पर बर्तन में पानी गर्म कर इसमें बेसन के रोल्स डालकर मध्यम आंच पर थोड़ा पकाएं फिर गैस बंद करके रोल्स को पानी से निकाल लें। इन्हें एक इंच मोटे टुकड़ों में अपने अनुसार काट लें।
ग्रेवी के लिए
सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इसे मध्यम आंच पर जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। फिर प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं। अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह चलाएं। जब ग्रेवी से तेल अलग हो जाए तो बेसन के गट्टे डालकर मिक्स करें और थोड़ी देर भूनें। फिर इस सब्जी में एक कप पानी डालकर इसे 6 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पका ले और जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें। आपकी गट्टे की सब्जी तैयार है।