गर्मी के दिनों में घर पर बनाएं मजेदार प्याज का रायता, पेट को देता है राहत

प्याज का रायता

गर्मी का दिन इस समय अपने चरम पर है। जहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। जहां लोग खाने के समय लोग अपने पेट को ठंडा रखने के लिए रायते का सेवन करना ज्यादा पसंद करते है। एक बात तो सही है कि रायता पीने में बहुत बेहतरीन होता है और इसके सेहत को चौकाने वाले फायदे भी खूब होते है। तो आज हम बात करने जा रहे है रायते के बारे में जो गर्मी के दिनों में पेट के लिए फायदेमंद साबित होता है।

ये चाहिए सामग्री

  • 2 कप दही
  • 1/2 कप प्याज
  • 1 कप खीरा कटा हुआ
  • 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1/4 टीस्पून काला नमक
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला स्वादानुसार
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार

ये है बनाने की विधि

सबसे पहले रायते को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब खीरे और प्याज को फेंटी हुई दही में मिलाएं। उसके बाद इसमें नमक और काला नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल दें। आपका प्याज का रायता तैयार है। आप इसमें हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER