उपवास में इस विधि से बनाएं मखाने की खीर, जाने रेसिपी

उपवास में इस विधि से बनाएं मखाने की खीर, जाने रेसिपी

हमारे देश में तमाम प्रकार के उपवास पड़ते है। जिन्हे लोग तरह-तरह से निभाते है। आज हम बताने जा रहे है मखाने की खीर के बारे में। जो आसान तरीके आप इस विधि से उपवास में घर पर बना सकते है। जो खाने में बहुत सी लजवाब होती है। आइये जानते है कैसे बनाएं खीर।

खीर के लिए सामग्री

  • मखाने 100 ग्राम
  • देशी घी 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी 2 बड़े चम्मच या स्वादानुसार
  • इलाइची पाउडर 3-4 चुटकी
  • दूध 1 1/2 कप

इस विधि से तैयार करें

खीर के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई गैस पर गर्म करने को रखें। अब इसमें देशी घी डालें। घी गर्म होने के बाद साफ़ किये हुए मखाने इसमें डालकर भूने। इसे लगातार चलाते रहें। थोड़ी देर में ही मखाने भुन जाएंगे। चेक करने के लिए इसे हाथों से तोड़ कर देखें। ये कुरकरे होने चाहिए। अब आप गैस बंद कर दें। अब इसको थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।

गैस को रखे धीमी आंच पर

फिर इसके बाद अब इन माखनो को ग्राइंडर में या सिलबट्टे पर मोटा कूट लें। एक पैन में दूध को उबाल आने तक गर्म करें। अब इसमें मखानो और चीनी को डालकर पकाएं। इसमें इलाइची पाउडर मिला दें। अब गैस को धीमी आंच पर रख दें। 10 से 12 मिनट्स तक पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। फिर इसे ठंडा होने पर आप इसे ले सकते है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER