गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना रिलीज, आलिया जबरदस्त अंदाज आ रही नजर

गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना रिलीज, आलिया जबरदस्त अंदाज आ रही नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावा़ड़ी बहुत जल्द 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है। जिसे मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बनाई है। आपको बता दें कि यह फिल्म इन दिनों काफी काफी चर्चा में चल रही है। जहा अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। हालांकि, अब फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना ‘ढोलीड़ा’ भी रिलीज हो चुका है। जिसमें आलिया जबरदस्त अंदाज में गरबा करती हुई नजर आ रही है।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गाना

बता दें कि आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। जहां वह सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखती है कि संजय लीला भंसाली के गाने के म्यूजिक पर डांस करके सपना सच हो गया। मेरा दिल हमेशा ढोलीड़ा पर धड़केगा। गाने में आलिया का लुक भी काफी अलग नजर आ रहा है। वहीं, गाने में आलिया व्हाइट कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहने हुए नजर आ रही है।

यह है फिल्म की कहानी

वहीं, यह गाना जाह्नवी श्रीमनकर और शैल हाड़ा के द्वारा गाया गया है और इसे कुमार ने गाना को लिखा हैं। हालांकि, आलिया भट्ट का डांस क्रुति महेश ने कोरियोग्राफ किया है। दरअसल, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ कहानी है मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाने वाली एक दिलेर औरत की जिसकी पहुंच मुंबई के उस वक्त के डॉन करीम लाला तक थी।

अजय देवगन आएंगे नजर

जहां यह फिल्म की कहानी गुजरात की एक भोली सी लड़की के माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावाड़ी बनने तक की है। वहीं, फिल्म में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में करीम लाला का अहम किरदार अजय देवगन निभाते हुए दिखेंगे। डॉन करीम लाला को गंगूबाई काठियावाड़ी ने राखी बांध कर अपना भाई बना लिया था। जहां करीम लाला के भारी-भरकम इस किरदार को निभाने के लिए अजय देवगन ने भंसाली को मात्र 10 दिन का समय दिया।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER