आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फरवरी में इस दिन हो रही रिलीज, पढ़िये

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फरवरी में इस दिन हो रही रिलीज, पढ़िये

कोरोना महामारी के एक बार फिर बढ़ने से तमाम फिल्मों पर फिर से रोक लग गई है। जहां इसमें बड़े बजट की फिल्में भी शामिल है। हम बात करें बॉलीवुड जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की। तो एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज डेट फिर से आगे बढ़ा दी गई है। जहां ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर दी जानकारी

हालांकि, फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी है। जहां यह फिल्म अब 25 फरवरी 2022 यानि शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, इसकी घोषणा भंसाली प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के साथ कर दी है। जहां कैप्शन में वह लिखते है कि, 25 फरवरी 2022 को अपने नजदिकी के सिनेमाघरों में उसके राज का गवाह बनिए। #गंगूबाई काठियावाड़ी।”

अजय देवगन भी अहम भूमिका में आएंगे नजर

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली डायरेक्शन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म के निर्माण की बात करें तो यह भंसाली और जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियो के द्वारा किया गया
है।

नवंबर 2021 में आई थी ये फिल्में

वहीं, अभी साल 2021 में नवंबर माह में सूर्यवंशी, पुष्पा द राइस, स्पाइडर मैन, 83, चंडीगढ़ करें आशिकी जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जहां दर्शक सिनेमाघर फिल्म देखने के लिए पहुंच रहे थे। जहां एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने फिर नई फिल्मों पर रोक लग गई। जहां कई फिल्में तो ओटीटी प्लेटफआर्म पर रिलीज की जा रही है। तो ऐसे में एक बार फिर लोगो को इंतजार है कि कब कोरोना से हालात सही होगेंं और कब नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी। इस बात का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जिसकी वह आस लगाए बैठे है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER