जब से देश में कोरोना महामारी आई है तब से दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म को ज्यादा पसंद कर रहे है। तो ऐसे में मंगलवार के दिन नेटफ्लिक्स ने एक बड़ा एलान किया। जहां संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी। आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली ने फ़िल्म इंडस्ट्री में 25 साल का शानदार सफ़र पूरा कर चुके है और अब इस मौक़े पर उन्होंने नेटफ्लिक्स के साथ वेब सीरीज़ का लाने का एलान कर दिया है।
भंसाली अब तक बना चुके है ये फिल्म
आपको बता दें कि अब तक संजय लीला भंसाली देवदास, बाजी राव मस्तानी, गोलियों की रास लीला राम लीला, ब्लैक गुज़ारिश, हम दिल दे चुके सनम और पद्मावत जैसी फ़िल्मों को बना चुके है। बता दें कि जिस प्रकार से भंसाली की फ़िल्में भव्य सेट, रंग-बिरंगे कॉस्ट्यूम और किरदारों के लिए जानी जाती हैं, हीरामंडी भी ठीक उसी तरह से शूट की जाएगी।
इस पर आधारित होगी वेब सीरीज
जहां सीरीज़ में मोहब्बत, सियासत और विरासत की कहानियां देखने को मिलेगी। वहीं, भंसाली प्रोडक्शंस की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि हीरामंडी उनके फ़िल्मी करियर का एक अहम पड़ाव है। जो लाहौर की तवायफ़ों और नर्तकियों पर आधारित एक एपिक सीरीज़ बनाई जाएगी।
खास बात
वहीं, नेटफ्लिक्स ने कहा कि हम यह एलान करते हुए उत्साहित हैं कि संजय लीला भंसाली की हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर आ रही है। आगे कहा कि हम अपने उत्साह को शब्दों में नहीं बांध सकते। वहीं, भंसाली प्रोडक्शंस के एकाउंट से लिखा गया कि एक विजुअल एक्सपीरिएंस जो आपको ब्रीथलेस कर देगा।
फिल्म कैरियर में पूरे हो गए 25 साल
दरअसल, भंसाली के फिल्म कैरियर में 25 साल पूरे होने पर उन्हें सलमान ख़ान, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, मनीषा कोईराला, अजय देवगन समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने बधाई भी दी। संजय लीला भंसाली की बतौर निर्देशक अगली फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी है, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी।


