युवा पीढ़ी के लिए ये फैशन बनते जा रहे सेहत के लिए नुकसानदायक, जानियें

युवा पीढ़ी के लिए ये फैशन बनते जा रहे सेहत के लिए नुकसानदायक, जानियें

आज के युग की बात करें तो युवा पीढ़ी खुद को स्टाइलिश दिखाने के चक्कर में तरह-तरह के फैशन को फॉलो कर रहे है। जहां फैशन की बात करें तो टैटू बनवाना, पीयर्सिंग, हेयर कलरिंग, हाई हील्स आदि का क्रेज युवक-युवतियों में खूब जमकर देखा जा रहा है। जहां ये ट्रेंड्स इस समय खूब चल रहा है। क्या आप ये जानते हैे कि यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

हाई हील्स से बिगड़ता है वजन का संतुलन

अक्सर लड़कियों का शौक रहता है कि हद से ज्यादा हाई हील की सैंडिल पहना करती हैं। हर दिन हाई हील की सैंडिल पहनने से आपका पोश्चर असामान्य हो सकता है। क्या आपको ये पता है कि हाई हील सैंडिल पहनने से स्पाइन, घुटनों पर असर पड़ता है। वजन का संतुलन बिगड़ने से ज्वाइंट्स और हड्डियों पर विपरीत असर देखने को मिलता है। जिससे ज्यादा दौड़भाग करने से पैरों में मोच की शिकायत भी हो सकती है।

टाइट जींस से हो सकती है ये समस्याएं

आज के युग में युवा हद से ज्यादा टाइट जींस पहनने का शौक रखते है। जहां ऐसा करने से स्किन टाइट जींस पहनने से आपकी त्वचा खुलकर सांस नहीं ले पाती। ऐसे में अपच, गैस, पेट दर्द जैसी समस्याएं उतपन्न हो सकती है। वहीं, अधिक टाइट कपड़े शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की भी दिक्कत कर सकते है।

बड़े-बड़े इयररिंग्स से पड़ता है खिचांव

लड़कियों के कानों में अक्सर लटके हुए इयररिंग्स खूब दिखते हैं। जहां ऐसे में झुमके, शैंडेलियर इयररिंग्स वजन में भारी होते हैं। इन्हें ज्यादा  पहनने से कान में दर्द, कान की त्वचा का कटना जैसी समस्याएं आ सकती है। जब भी हेवी जूलरी गले में पहनत है तो गर्दन का पोश्चर ठीक से नहीं रह पाता है। इसके कारण गर्दन और कंधे में दर्द या खिंचाव बना रह सकता है। इससे बचने के लिए हल्के इयररिंग्स का ही उपयोग करें।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER