गणतंत्र दिवस के मौके पर इस विधि से घर पर बनाएं तिरंगा ढोकला

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस विधि से घर पर बनाएं तिरंगा ढोकला

गणतंत्र दिवस को सभी लोग बड़े ही धूम-धाम से मनाते है। ऐसे में लोगो के मन में ये ख्याल आता है कि कुछ खास किया जाए। जहां इस मौके पर लोगो की देशभक्ति के प्रति भावना जाग उठती है। तो आज हम आपको बताने जा रहे है तीन रंग के ढोकले यानि तिरंगा ढोकला के बारे में। आप कैसे इसे घर पर बना सकते है। आइये जानते है। जैसा कि हम सभी जानते है कि ढोकला एक ऐसा नाश्ता है जो लगभग सभी को पसंद आता है। खासकर जो लोग डाइटिंग की तरफ ध्यान दे रहे है उनके लिए तो यह एक बहुत बढ़िया ऑप्शन है।

सामग्री

  • तीन रंग का ढोकला बनाने के लिए तीन जगह आटा बना लें
  • एक कप सूजी
  • एक कप दही
  • अदरक का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें
  • इस घोल को आधे घंटे के लिए छोड़ दें
  • अब सारे घोल को तीन भागों में बांट लें।

इस तरह बनाएं संतरे का घोल

वहीं, सर्वप्रथम आपको संतरे का घोल बनाने के लिए घोल में संतरा और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिला ले। इसी तरह एक कप के घोल को सफेद रहने दें। फिर एक कटोरी में पालक की प्यूरी डालकर उसको हरा रंग दें। उसमें आप कटा हुआ धनिया डाल दे। फिर हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला दे।

पालक प्यूरी इस तरह करें तैयार

पालक की प्यूरी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को खूब अच्छी तरह से धोकर काट लें। फिर कटे हुए पालक को उबलते पानी में डाल दें। जैसे ही उबाल आने पर पालक को निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए। जब पालक पक जाए तो उसे मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। आपकी पालक की प्यूरी तैयार है।

इनों डालकर तैयार करें बैटर

अब इन सभी तैयार बैटर में इनो को डालकर अच्छी तरह से मिला ले। फिर स्टीमर में मैदा डालकर पकाएं। तीनों ढोकला पकाकर एक प्लेट में रख लें। जब तीनों तैयार हो जाएं तो एक को दूसरे के ऊपर अच्छी तरह से रख दें। एक पैन में आटा फ्राई करने के लिए तेल को गर्म कर लें। फिर इस तेल में राई को डालें और साथ ही करी पत्ता और हरी मिर्च भी डालें।

इस तरह तैयार होगा ढोकला

जब सब कुछ चटकने लगे तो नींबू का रस और चीनी डालकर खूब अच्छे से मिला लें। फिर उसमें थोड़ा पानी डालें और उबाल आने तक इंतजार करें। अब बैटर को आटे के ऊपर डाल दे। आपका तिरंगा ढोकला तैयार है। आप इसे सर्व कर सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER