Sony कंपनी की तरफ से भारतीय मार्केट में अपने 2 नए प्रकार के वायरलेस नेकबैंड स्पीकर SRS-NS7 और SRS-NB10 लॉन्च हो गए है। वहीं, इस दोनों मॉडल में SRS-NS7 आता है Dolby Atmos सिस्टम को भी सपोर्ट करेगा। हालांकि, Sony SRS-NB10 स्पीकर एक फुल-रेंज स्पीकर यूनिट से भी पूरी तरह लैस हैं।
20 से 12 घंटे का बैटरी बैकअप
हालांकि, स्पीकर में म्यूट बटन, टच सेंसिटिव वॉल्यूम रॉकर और प्ले/पॉज जैसे बटन भी शामिल किए गए है। जहां चार्जिंग स्वरूप इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। दरअसर, SRS-NB10 स्पीकर में आप कॉन्फ़्रेंस कॉल ज्वाइन करने के साथ-साथ आप गाने का भी लुत्फ उठा सकते है। वहीं, आप Sony SRS-NB10 शोर वाली जगह पर भी आराम से सुन सकते है। जहां दोनों स्पीकर की बैटरी बैकअप की बात करें तो यह आते है 20 और 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ। इसमें एकीकृत हैंड्स-फ्री कॉलिंग भी सिस्टम दिया गया है।

करीब एक घंटे तक कर सकते है उपयोग
जहां स्पीकर में प्ले या कॉल बटन को नेकबैंड के बाईं ओर शामिल किया गया है। वहीं, Sony कंपनी का यह भी कहना है कि 10 मिनट का क्विक चार्ज कर आप एक घंटे तक इस स्पीकर का प्रयोग कर सकते है।
ये रखी गई है कीमत
वहीं, बात करें Sony SRS-NB10 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर की कीमत की तो यह भारत में आता है 11 हजार 990 रुपये के साथ। जबकि, Sony SRS-NS7 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर की कीमत 22 हजार 990 रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि सोनी वायरलेस स्पीकर 24 जनवरी से सभी सोनी सेंटर, ई-कॉमर्स पोर्टल और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। Sony कंपनी की बात करें तो इसका साउंड सिस्टम बहुत ही बढ़िया क्वालिटी का होता है। जो एकदम सफा सुनाई देता है। वहीं, सोनी अभी तक अपने और भी तमाम प्रकार के प्रोडक्ट बाजार में लॉन्च कर चुकी है। जिसमें टेलीवीजन से लेकर सभी चीज शामिल है।