ऑस्कर की रेस में शामिल हुई ये सुपरहिट इंडियन फिल्म

ऑस्कर की रेस

ऑस्कर की रेस

इंडियन सिनेमा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में भारत की एक फिल्म जगह बनाने में कामयाब रही है। इस मुकाबले से राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ के बाहर निकल जाने के बाद निराशा जरूर हुई थी, अब एक मलयालम फिल्म ने लोगों में फिर से उम्मीद जगा दी है।

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म ‘पुलीमुरुगन’ ऑस्कर पुरस्कारों के मुकाबले में शामिल हो गयी है। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। फिल्म ने ऑरिजनल स्कोर और ऑरिजनल गाने की कैटेगरी में जगह बनाई है। अपनी कैटेगरी में ये एकमात्र फिल्म है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने 90वें एकेडमी अवॉर्ड के लिए 141 स्कोर और 70 गानों की लिस्ट जारी की है। पुलीमुरुगन फिल्म की कहानी ऐसे इंसान पर आधारित है जो बाघों से लड़ता है और कई बाघों को मारता है। इस फिल्म के गानों को गोपी सुंदर ने कंपोज किया है। फिल्म का निर्देशन विसाख ने किया है। इस फिल्म को लेकर बीते दिनों एक खबर भी सामने आयी थी कि सलमान खान फिल्म का रीमेक बनाएंगे और खुद मोहनलाल का किरदार निभाएंगे। एआर रहमान के ‘कुतुब ए कृपा’ टीम द्वारा कंपोज ‘लेक ऑफ फायर’ फिल्म के गाने भी ऑस्कर की दौड़ में हैं। ऑस्कर का फाइनल नोमिनेशन 23 जनवरी को घोषित होगा और 4 मार्च को ऑस्कर समारोह का आयोजन होगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER