सनी देओल की चर्चित फिल्म गदर एक प्रेम कथा लोगो को खूब पसंद आई थी। जिसे दर्शकों खूब अच्छा रिसपांस दिया था। वहीं, अब गदर 2 की शूटिंग चल रही है। जो बहुत जल्द ही दर्शकों के समक्ष आएगी। जहां इन दिनों सनी देओल फिल्म गदर 2 की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंच गए है। जहां फिल्म के कुछ सीन पालमपुर के पास स्थित भलेड गांव में सूट किए गए है।
सनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
वहीं, सनी ने नए साल का जश्न मनाने के लिए काम से ब्रेक भी ले लिया है और वह मनाली पहुंच गए है। जहां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बर्फीली वादियों की फोटो भी शेयर की है। जहां फोटो में यह दिख रहा है कि सनी की दाढ़ी बढ़ी है और उन्होंने गॉगल-टोपी पहना है। जहां वह बहुत ही हैंडसम दिख रहे है। जहां सनी ने फोटो शेयर के दौरान लिखा कि 2022 का स्वागत करने के लिए पहाड़ की हवा का एक ताजा झोंके #Manali #NewYear #Nature #2022। जहां फैन्स फोटो पर इमोजी भी खूब शेयर कर रहे है। वहीं, कुछ फैंस ने कहा कि हमें फिल्म गदर 2 का बेसब्री से इंतजार है।
पहला शेड्यूल किया पूरा
आपको बता दें कि सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म के पहले ही सभी शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दे दी थी। जहां उन्होंने अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। जहां सनी ने लिखा था कि केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही अद्भुत कैरेक्टर को लाइफ में वापस लाने का मौका मिलता है। 20 साल बाद पेश है तारा सिंह! #Gadar2 का पहला शेड्यूल पूरा किया। धन्य महसूस कर रहा हूँ।
लीड रोल में नजर आएंगी अमीशा पटेल
वहीं, गदर 2 डायरेक्टर अनिल शर्मा की 2001 में आई फिल्म गदर एक प्रेमकथा का ये सीक्वल पार्ट है। बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा कर रख दिया था। इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल भी लीड रोल में नजर आएंगी। दरअसल, 2001 में रिलीज होने वाली फिल्म गदर की कहानी जहां पर समाप्त हुई थी। वहीं, से इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, इससे पहले सनी देओल ने 15 अक्टूबर के दिन सोशल मीडिया पर गदर 2 का मोशन पोस्टर रिलीज कर चुके है।
