जानियें क्यों ठंड के दिनों में स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक होता अमरूद

जानियें क्यों ठंड के दिनों में स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक होता अमरूद

हमेशा फल चाहे कोई भी हो वह हमारी सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है। क्योकि फल एक ऐसी चीज है जिसमें प्राकृितक मिठास पाई जाती है। आज हम बात करने जा रहे है एक ऐसे ही फल की जिसका नाम है अमरूद। क्या आप ये जानते है कि अमरूद को पोषक तत्वों का खजाना भी माना जाता है। जिसमें विटामिन C लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। जो हमारे शरीर में कई प्रकार की बिमारियों से बचाने में मददगार साबित होता है।

हमारे शरीर में खून की कमी को करता है पूरा

आपको बता दें कि अमरूद का सेवन करना ठंड के दिनों में बहुत लाभकारी माना जाता है। जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। वहीं, इसमें विटामिन A और E पाया जाता है। जो हमारे शरीर में बालों और स्किन को पोषण भी देने का काम करता है।

ज्यादा मात्रा में पाया जाता है फाइबर

हालांकि, अमरूद में अन्य फलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा मुकाबले में फाइबर पाया जाता है। जो पेट संबंधी दिक्कतों को भी दूर करने का काम करता है। दरअसल, अमरूद का सेवन बॉडी को एनर्जी भी देने का काम करता है। भोजन के बीच या कसरत करने से पहले या फिर बाद अमरूद का सेवन करना चाहिए। वहीं, अमरूद का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए। क्योकि ऐसा करने से आपको सर्दी लग सकती है।
ज्यादा मात्रा में पाया जाता है फाइबर

खास बात

वहीं, अमरूद का सेवन अगर खाना खाने के बाद किया जाए तो यह खाना को भी पचाने का काम करता है। यह एक ऐसा फल है जो हाजमें को भी दूरुस्त करने का काम करता है। अमरूद खाने का सही मजा ठंड के दिनों में ही आता है। जो एक अलग प्रकार का स्वाद देता है। क्योंकि यह ठंड के दिनों में ही बाजार में आता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER