1 जनवरी से बदल रहे कार्ड से पेमेंट करने के नियम, जानियें कैसे?

1 जनवरी से बदल रहे कार्ड से पेमेंट करने के नियम, जानियें कैसे?

जैसा कि हम सभी जानते है कि हम जब भी कोई खरीददारी करते है तो हम अक्सर अपने कार्ड से पेमेट किया करते है। जहां यह तरीका आसान भी होता है। आपको बता दें कि नए साल यानि 2022 में अब कार्ड से पेमेंट करने का तरका बदलने जा रहा है। वहीं, यह नियम 1 जनवरी 2022 की सुबह से ही लागू हो जाएगा। बता दें कि जब आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे तो आपको हर बार कार्ड की पूरी जानकारी देनी भरनी होगी या फिर आप टोकनाइजेशन का विकल्प का भी चयन कर सकते है।

हर बार कार्ड की देनी होगी जानकारी

जहां कई बैंकों ने तो इसके बारे में अब अपने ग्राहकों को जानकारी भी देने लगे है। दरअसल, आप जब अभी तक शाॅपिंग करते थे तो आपको सिर्फ एक बार कार्ड की जानकारी देनी पड़ती थी। फिर उसके बाद सिर्फ CVV नंबर भरना होता था। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता था लेकिन 1 जनवरी 2022 से आपको हर बार अब कार्ड की पूरी जानकारी देनी होगी। यानी जितनी बार आप खरीदारी करेंगे उतनी बार आपको कार्ड की जानकारी देना होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी की थी गाइडलाइन

क्या आपको ये पता है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस पर एक गाइडलाइन जारी की है। जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2020 में कहा था कि मर्चेंट साइट कार्ड का डाटा अपने पास नहीं रख सकती हैं। जहां सितंबर 2021 में मसले पर RBI ने फिर से गाइडलाइन जारी कर दी। जिसमें यह भी कहा गया कि ग्राहकों को टोकनाइज का विकल्प भी दिया जाए। जहां अब यह नियम 1 जनवरी 2022 से लागू होने जा रहा है।

टोकनाइजेशन में मिलता है कोड

जब भी आप कार्ड के द्वारा पेमेंट करते है तो आपको 16 डिजिट का नंबर, कार्ड समाप्त होने की तारीख, CVV नंबर और ओटीपी को भरना होता है। इसमें से अगर कोई भी जानकारी सही नहीं होती है तो पेमेंट रूक जाता है। बता दें कि टोकनाइजेशन कार्ड से जुड़ी जानकारी का रिप्लेसमेंट है। जहां ऐसी स्थिति में एक कोड एलाॅट किया जाता है जिसे टोकन कहा जाता है। जहां यह टोकन हर एक कार्ड के लिए यूनिक होता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER