Google जल्द ला रहा अपनी पहली स्मार्टवॉच, इस वर्ष होगी लॉन्च

Google जल्द ला रहा अपनी पहली स्मार्टवॉच, इस वर्ष होगी लॉन्च

इस समय टेक्नोलॉजी के दौर में हम देख रहे है कि दिन प्रतिदिन कोई ना कोई चीज बाजार में आ रही है। तो ऐसे में गैजेट्स में युवाओं की पहली पसंद स्मार्टवॉच बन गई है। जहां ज्यादातर युवाओं के मन में यह विचार आता है कि उनके पास स्मार्टफोन के अलावा एक अच्छी स्मार्टवॉच भी हो। तो इन्हीं सबको देखते हुए Google ने इन-हाउस स्मार्टवॉच लाने वाली है। जो वर्ष 2022 में लॉन्च कर सकती है। जहां यह स्मार्टवॉच ऐप्पल स्मार्टवॉच को भी टक्कर दे सकती है।

स्मार्टवॉच की कीमत हो सकती है ज्यादा

आपको बता दें कि Google के पिक्सल हार्डवेयर समूह फिटबिट वॉच के काम में लगा हुआ है। जहां अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि नई आने वाली Google वास्तव में इसे ‘पिक्सेल वॉच’ कहता है या नहीं। यह कहा जा रहा है कि इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। वहीं, Google अपनी स्मार्टवॉच सबसे बेहतर बनाना चाहता है। जहां काफी फीचर्स भी दिए जा सकते है। बता दें कि इस स्मार्टवॉच के स्टेप काउंटिंग और हार्ट रेट मॉनिटर सहित बेसिक फिटनेस ट्रैकिंग सुविधाएं भी होंगी।

जल्द हो सकती है लॉन्च

वहीं, मौजूदा समय में Google Wear OS 3 के साथ अपने स्मार्टवॉच प्लेटफॉर्म के लेटेस्ट पुनर्निवेश के बीच में है। जहां Wear OS (या Android Wear) के पुराने वर्जन के विपरीत, जिसमें Tizen प्लेटफॉर्म को Google के साथ मिला दिया गया था। आपको बता दें कि यह स्मार्टवॉच को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

खास बात

वहीं, Google की बात करें तो यह कंपनी जो भी गैजेट्स बाजार में उतारती है वह आज के समय को देखते हुए टेक्नोलॉजी से लैस रहता है। जिसे युवा जेनरेशन ज्याद पसंद करती है। अभी कुछ सालों पहले Google ने अपना स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसकी रेंज ज्यादा थी। जिसको काफी ज्यादा लोगो ने पसंद किया था।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER