आईपीएल में आज 43 वें मुकाबले में दुबई में आमने-सामने होंगे बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल में आज 43 वें मुकाबले में दुबई में आमने-सामने होंगे बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स

आज आईपीेल में 43 वां मुकाबला दुबई में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। आपको बता दें कि पिछले वर्ष आईपीएल 13 की चैम्पियन रही मुंबई इंडियंस को हराने के बाद बेंगलुरू के हौसले मानो आसमान छू रहे हैं। तो ऐसे में विराट की टीम इस लय को कायम रखेगी।

दोनों टीमों में हो चुके है इतने मुकाबले

अगर आज बेंगलुरू राजस्थान को हरा देती है तो यह टीम की प्लेऑफ में तक़रीबन जगह पक्की होना तय है। तो वहीं, दूसरी ओर राजस्थान के 10 मैचों में 8 पॉइंट हैं और उसके लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ से कम नहीं होगा। आपको बता दें कि आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 2008-2021 के बीच करीब 23 मैच हो चुके है।

दो मैच का नहीं निकाल कोई नतीजा

जिसमें से बेंगलुरू ने 11 मैच में जीत हासिल की है। जबकि राजस्थान ने 10 मैच में जीत हासिल की है। जिसमें से दो मैच का कोई नतीजा ही नहीं निकला। बता दें कि आईपीएल के पहले चरण में बेंगलुरु ने राजस्थान को करीब 10 विकेट से हरा दिया था। वहीं, इस सीजन बेंगलुरू की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

चेन्नई से भी करना पड़ा था हार का सामना

जहां बेंगलुरू को कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 92 रनों पर सिमटने के बाद टीम को 9 विकेट से शिकस्त मिली। फिर उसके बाद चेन्नई ने उसे हरा दिया। दरअसल, मुंबई के खिलाफ जब कोहली की टीम ने अपना पिछला मुकाबला खेला था। तो टीम ने जीत हासिल की थी। तो ऐसे में अब यह देखना होगा कि विराट की टीम जीत की ओर कितना सफलता हासिल रख पाएगी या नहीं।

ये है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, एविन लुईस, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, ओशाने थॉमस, मुस्ताफिजुर रहमान, तबरेज शम्सी, ग्लेन फिलिप्स, चेतन सकारिया, रियान पराग, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, मयंक मार्कंडेय, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, महिपाल लोमरोर।

ये है बेंगलुरू की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिश्चियन, रजत पाटीदार, दुष्मंथा चामीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वानिंदु हसारंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जेमिसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER