जैसा कि हम सभी जानते है कि आज भारत में सभी कंपनिया अपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेस में आगे चल रही है। जो लगभग अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। तो ऐसे में भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम कर रही है। जो कार चलते हुए भी बैटरी चार्ज कर देगी। जहां पावर सप्लाई के लिए रोडसाइड इंफ्रास्टेक्चर पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
ये कंपनी भी है ईवी की रेस में आगे
जहां मारुति जापानी कार कंपनी टोयटा के साथ मिलकर काम कर रही है। आपको बता दें कि मारुति के मुक़ाबले भारत में टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंदई इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेस में आगे अपना पांव जमाएं हुए है।
ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा माइलेज
बता दें कि इन सेल्फ चार्जिंग कार में इंटरनल कंबंशन इंजन टायर को घुमाने के साथ साथ बैटरी चार्ज करने के लिए एक एडिशनल पावर दिया जाएगा। जहां कंपनी इस बात का दावा भी कर रही है कि ये सिर्फ ICE इंजन पर चलने वाली गाड़ियों के मुकाबले ग्राहकों को कहीं ज्यादा माइलेज दे सकेगी।
खास बात
वहीं, मारूती सुजुकी ने यूरोप में पिछले साल 2020 में Swace, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च किया था। जो हाइब्रिक इलेक्ट्रिक व्हीकल टोयटा के साथ पार्टनरशिप के द्वारा तैयार किया गया था। जहां गाड़ी में 3.6 kW की बैटरी और 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन दिया था। सेल्फ चार्जिंग वाली कार Swace को लेकर कंपनी का दावा था कि यह 27 किलोमीटर पर लीटर का माइलेज ऑफ़र करती है।
भारत में ईवी चार्जिंग नेटवर्क पर हो रहा काम
दरअसल, कार बनाने वाली कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क पर फ़िलहाल काम हो रहा है। जिसके लिए ईवी मोबिलिटी में ग्राहकों तेज़ी से स्वीच नहीं करेंगे। वहीं, मारूति सुजुकी के साथ-साथ दूसरी कार कंपनियां जैसे Volkswagen, Renault, Nissan, Honda और Kia भी चार्जिंग और महंगे क़ीमत के चलते इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की कोई जल्दबाज़ी नहीं है।

