अभी कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जो दर्शको को खूब पसंद आया था। आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म भुज देशभक्ति और जांबाज़ी के दृश्यों से भरी हुई है।
इस भूमिका में नजर आएंगे अजय देवगन
आपको बता दें कि भुज फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भारतीय वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में नजर आएंगे। जो उस वक्त भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। वहीं, वर्ष 1971 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन चंगेज़ ख़ान लॉन्च किया था। जहां पाकिस्तान के द्वारा 14 दिनों में 35 बार भुज एयरफील्ड पर 92 बमों और 22 रॉकेटों के द्वारा हमला किया गया था।
भारतीय सेना ने दिया है मुंहतोड़ जवाब
हालांकि, जब फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है 1971, भुज गुजरात की डेट के साथ होती है, फिर कैसे पाकिस्तानी वायुसेना भारतीय एयरबेस पर अचानक हमला बोलती है। जहां भारतीय सेना भी इस हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया करती है।
अजय के साथ ये भी आएंगी नजर
बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त बेहद रहस्यमयी अंदाज में नजर आएंगे और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी दिखेंगी। जहां फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही सिंपल लुक में नजर आएंगी। वहीं, बैकग्राउंड में अजय द्वारा का वॉयसओवर सुना जा सकता है। जो सभी को अपनी मृत्यु पर शोक न करने के लिए कह रहे है। यह शहादत है जिसे उसने अपने लिए चुना है।
इस दिन रिलीज हो रही फिल्म
दरअसल. फिल्म इसी स्वतंत्रता दिवस ठीक दो दिन पहले 13 अगस्त के दिन डिज्नी प्लस वीआईपी पर रिलीज की जाएगी। वहीं, फिल्म अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म में एमी विर्क, प्रणिता सुभाष और शरद केलकर भी अहम किरदारों के रूप में नजर आएंगे।
खास बात
वहीं, अब देखना यह होगा कि फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शको की फिल्म की कहानी कैसी लगती है। यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।


