मुक्केबाज सतीश कुमार क्वार्टरफाइनल में नहीं बना पाए जगह, ओलंपिक से हुए बाहर

मुक्केबाज सतीश कुमार क्वार्टरफाइनल में नहीं बना पाए जगह, ओलंपिक से हुए बाहर

टोक्यो ओलंपिक में आज रविवार के दिन भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार का क्वार्टरफाइनल में मुकाबला उज्बेकिस्तान के बखोदिर जलोलोव से हुआ। आपको  बता दें कि पुरुषों के सुपर हैवीवेट ( 91 किग्रा) वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के बखोदिर जलोलोव से परास्त हो जाने के बाद सतीश कुमार टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए। वहीं, शीर्ष वरीय बखोदिर जलोलोव ने तीनों राउंड में दबदबा कायम करके 5-0 से जीत हासिल कर ली।

फ्रंट फुट पर नहीं पहुंच पाए सतीश

आपको बता दें कि मुकाबले के दौरान जलोलोव ने अपने तेज पैरों और जैब से पहले दौर में सतीश को दूर से ही टैग करना जारी रखा। तो वहीं,  भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार ने फ्रंट फुट पर पहुंचने की बहुत कोशिश की लेकिन वह पहुंच नहीं सकें। जहां जलोलोव ने दूसरे दौर में फिर से अपनी क्लास दिखाई और सतीश को दूर बनाए रखा। हालांकि, तीसरे दौर में भी जलोलोव का दबदबा कायम रहा जो सतीश पर भारी पड़के जीत हासिल की और सतीश को ओलंपिक से बाहर करा दिया।

क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले हो गए थे चोटिल

दरअसल, भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार क्वार्टरफाइनल से पहले खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। जहां उनका क्वार्टरफाइनल मैच में खेलने पर भी संशय था। आपको बता दें कि जमैका के रिकार्डो ब्राउन के खिलाफ मुकाबले में सतीश की ठुड्डी और दाईं आंख पर चोट आ गई थी। जिसके बाद उन्हें 7 टांके लगाए गए। वहीं, सतीश ने इस मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की थी। जहां वह 7 टांके लगने के बाद भी वह क्वार्टरफाइनल खेलने मैदान पर उतरे।

खास बात

वहीं, सतीश कुमार का अब तक का ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां क्वार्टरफाइनल मुकाबले के पहले जमैका के रिकार्डों ब्राउन को अच्छे अंक के साथ परास्त किए थे। हालांकि, वह क्वार्टरफाइनल के मुकाबले में कोशिश बहुत की लेकिन वह जीत पाने में असफल रहे।

Summary
मुक्केबाज सतीश कुमार क्वार्टरफाइनल में नहीं बना पाए जगह, ओलंपिक से हुए बाहर
Article Name
मुक्केबाज सतीश कुमार क्वार्टरफाइनल में नहीं बना पाए जगह, ओलंपिक से हुए बाहर
Description
टोक्यो ओलंपिक में आज रविवार के दिन भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार का क्वार्टरफाइनल में मुकाबला उज्बेकिस्तान के बखोदिर जलोलोव से हुआ।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER