मर्सिडीज बेंज ने भारत में उतारी दो बेहतरीन कार, ये रखी गई है कीमत

मर्सिडीज बेंज ने भारत में उतारी दो बेहतरीन कार, ये रखी गई है कीमत

कारों के क्षेत्र में जानी-मानी कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपनीस बेहतरीन कार AMG E 53 4Matic+ और E 63 S 4Matic+ को भारत में उतार दिया है। वहीं, आपको बता दें कि इस कार के बारे में कंपनी का यह कहना है कि ये दोनों कारें उन लोगों के लिए हैं जो एक परफॉर्मेंस व्हीक्ल चलाने के बारे में सोचते है। आपको बता दें कि इन कारों की भारतीय बाजार में Mercedes-AMG E 53 4Matic+ की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.02 करोड़ रुपये रखी गई है। तो वहीं, Mercedes-AMG E 63 S 4Matic+ की कीमत 1.70 करोड़ रुपये रखी गई है।

ये दिए गए है फीचर्स

हालांकि, इस गाड़ी में आपको मिलता है एएमजी-स्पेसिफिक रेडिएटर ग्रिल और फ्लैट एलईडी हेडलैम्प के साथ नई स्टाइल का फ्रंट सेक्शन।  जहां नए एएमजी वाहनों के इंटीरियर में हाई क्वालिटी वाले मैटेरियल भी दिए गए है। जहां गाड़ी की सीटों को नप्पा लेदर अपहोल्सट्री दी गई है और फ्रंट सीट बैकरेस्ट में “एएमजी” बैज के साथ एएमजी-स्पेसिफिक सीट अपहोल्स्ट्री लेआउट भी दिया गया है।

गाड़ी में दिया गया है टच सिस्टम

वहीं, इस गाड़ी में टचस्क्रीन और टचपैड के साथ आता है एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम में इंटेलिजेंट वॉयस कंट्रोल प्लस एएमजी-स्पेसिफिक डिस्प्ले और सेटिंग्स। वहीं, AMG E 63S में आपको मिलता है नए 20-इंच 5-ट्विन-स्पोक लाइट-अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड। वहीं, AMG E 53 4M+ में आपको मिलता है एयरोडायनामिक रूप से अनुकूलित 5-ट्विन-स्पोक डिजाइन में 19-इंच के लाइट-अलॉय व्हील्स।

इतने टार्क पावर को जेनरेट करेगा इंजन

दलअसल, Mercedes AMG E53 में मर्सिडीज के ईक्यू बूस्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 3.0-लीटर 6-सिलेंडर इंजन मिलता है। जहां नई Mercedes AMG E 63S में 4.0-लीटर V8 बायटर्बो इंजन दिया गया है। जहां यह इंजन 603 hp का पावर और 850 Nm का टार्क जेनरेट कर सकेगा।

खास बात

आपको बता दें कि देश में तमाम कंपनियां गाड़ी उतारती है जिनकी कीमत साधारण रहती है लेकिन मर्सिडीज बेंज कंपनी जो भी गाड़ी बाजार में उतारती है उसकी कीमत आम गाड़ियों के अपेक्षा ज्यादा रहती है।

Summary
मर्सिडीज बेंज ने भारत में उतारी दो बेहतरीन कार, ये रखी गई है कीमत
Article Name
मर्सिडीज बेंज ने भारत में उतारी दो बेहतरीन कार, ये रखी गई है कीमत
Description
कारों के क्षेत्र में जानी-मानी कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपनीस बेहतरीन कार AMG E 53 4Matic+ और E 63 S 4Matic+ को भारत में उतार दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER