देश की जानी-मानी फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट बहुत जल्द ही 14 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसमें कंपनी अपनी कारों के 7 मॉडल इलेक्ट्रिक कार के उतारेगी। वहीं, रेनॉल्ट कंपनी के अनुसार कंपनी इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड मॉडल पर ज्यादा जोर देने का काम करेगी।
खास बात
वहीं, रेनो कंपनी ने यह भी कहा है कि कंपनी वर्ष 2025 तक 10 नए इलेक्ट्रिक कार मॉडल पेश करेगी। जहां अन्य कार कंपनियों के मुकाबले Renault भी तेज़ी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में पीछे नहीं रहना चाहती। जहां कंपनी का यह भी मानना है कि भविष्य में इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड मॉडल सभी की पसंद होगी और यही कारण है कि रेनो भी इसी सेगमेंट में ज्यादा जोर दे सकेगी।
रेनॉल्ट ग्रुप के सीईओ ने कही ये बात
आपको बता दें कि जून माह के आखिरी में, Eways Electro Pop इवेंट में Renault Group के CEO Luca de Meo ने कहा था कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की ओर अपना फोकस ज्यादा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2030 तक कंपनी अपने करीब 90 प्रतिशत कार मॉडल्स को इलेक्ट्रिक मॉडल में बदल देगी। जहां इसकी कहीं न कहीं शुरुआत भी होती दिखाई भी दे रही है।
2024 में लॉन्च हो सकती है कार
वहीं, इसी साल जनवरी में कंपनी ने Renault 5 EV इलेक्ट्रिक कार के प्रोटोटाइप को टीज़ किया था। जिसके बाद हाल ही में इसके डिज़ाइन से पर्दा उठाया था। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार होगी। इस कार को 2024 में लॉन्च की जा सकती है।
रेनॉल्ट Zoe में होगी इतने क्षमता की बैटरी
हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स से किसी प्रकार का पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह बताया है कि Renault Zoe इलेक्ट्रिक कार के समान स्पेसिफिकेशन्स दिए जाएंगे। क्या आपको ये पता है कि Zoe में में 50 KWh क्षमता की बैटरी शामिल की जाएगी। जो सिंगल चार्ज में 394 KM की रेंज देने का काम करेगी।



