15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म सूर्यवंशी

15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म सूर्यवंशी

बॉलीवुड के जाने-माने खिलाड़ी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी कब रिलीज होगी इस पर कोरोना महामारी को देखते हुए  ग्रहण लगा हुआ है। आपको बता दें कि फिल्म लंबे समय से रिलीज की घडी देख रही है लेकिन अब फिल्म सूर्यवंशी का बड़ी बेसब्र से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अक्षय की यह फिल्म इस साल यानि 2021 में 15 अगस्त के दिन रिलीज हो सकती है।

चल रही है बात

जानकारी के अनुसार आपको बता दे की अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में 15 अगस्त के दिन रिलीज हो सकती है। दरअसल बात यह है कि बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की जानकारी के अनुसार, रिलायंस एंटरटेनमेंट एग्जिबिटर्स से फिल्म कब रिलीज होगी इस पर पर बात कर रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इनके निर्देशन में बनी है यह फिल्म

आपको बता दे की जब सूर्यवंशी फिल्म का ट्रेलर आया था तो लोगो के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला था। वहीं, इस फिल्म की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन को भी रखा गया है। हालांकि, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनाई गई यह सूर्यवंशी फिल्म में अक्षय कुमार पुलिसवाले बने नजर आएंगे। वहीं, फैंस को इस एक्शन मूवी की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है कि कब यह फिल्म आएगी और देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि कई बार तो यह फिल्म की रिलीज डेट भी किन्हीं कारणों से आगे बढ़ानी पड़ी है।

खास बात

वहीं, खास बात यह है कि अब तक जो भी फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है उसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया है। तो ऐसे में देखना यह होगा कि बड़े पर्दे पर आ रही फिल्म सूर्यवंशी किस प्रकार फैंस का दिल जीतेगी। यह तो फिल्म आने के बाद ही पता लगेगा।

Summary
15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म सूर्यवंशी
Article Name
15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म सूर्यवंशी
Description
बॉलीवुड के जाने-माने खिलाड़ी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी कब रिलीज होगी इस पर कोरोना महामारी को देखते हुए  ग्रहण लगा हुआ है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER