अक्सर लोगो को रूख-झड़ते और सफेद बालों की समस्याएं हर किसी ना किसी को तो बनी ही रहती है। जो लाइफस्टाइल का एक बड़ा हिस्सा होता है। आपको बता दें कि इसकी सबसे बड़ा कारण प्रदूषण, पोषण की कमी, सही खानपान ना होना और तनाव हो सकता है। वहीं, इन परेशानियों को खत्म करने के लिए लोग हमेशा महंगे हेयर ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट पर पैसे खर्च किया करते हैं। क्या आप ये जानते है कि किचन में मौजूद सरसों तेल आपके बालों से जुड़ी परेशानियों का रामबाण इलाज होता है।
बालो को नमी देता है सरसों का तेल
जैसा कि सरसों के तेल में मौजूद मिनरल बालों को नमी देने का काम करता है इसलिए यह भी एक नेचुरल कंडीशनर माना जाता है।इसमें अल्फा फैटी एसिड भी पाया जाता है। जो बालों को सिल्की बनाता है और उन्हें हाईड्रेट भी करता है। ये आपके सिर में बल्ड सर्कुलेशन को भी बढ़ाने में मदद करता है। जिससे बालों का झड़ना भी खत्म होता है और आपको लंबे और मजबूत बाल मिलते है।
ये विटामिन बचाते है बालो को सफेद होने से
दरअसल, हमारे शरीर में पोषण की कमी से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और साथ ही बेजान भी नजर आने लगते हैं। सरसों तेल के इस्तेमाल से बालों में पोषण की कमी पूरी होती है और ये खूबसूरत बनते है। इसमें मौजूद जिंक समेत विटामिन ए, डी और ई बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने का काम करते हैं और इन्हें बनाते हैं काला और घना। इसके अलावा, इसमें बीटा-कैरेटिन और फैटी एसिड बालों को मजबूती देने का काम किया करते हैं।
खास बात
रूखे बालों के लिए दही और सरसों तेल से बने हेयर पैक का आप इस्तेमाल करें। आप इसे कुछ हफ्तो में दो बार उपयोग करें और पाएं चमकदार और मुलायाम बाल।




