कच्चा आम का सेवन शरीर के लिए होता है फायदेमंद, पढ़िये

कच्चा आम का सेवन शरीर के लिए होता है फायदेमंद, पढ़िये

वैसे तो हम गर्मी के दिनों में कोई ना कोई चीज का सेवन करते रहते है लेकिन क्या आप ये जानते है कि गर्मी के दिनों में जो कच्चा आम आता है उसका सेवन करने से पेट की कई परेशानियां दूर होती हैं। दरअसल, गर्मियों के दिनों में अक्सर मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी की समस्या हो जाती है। तो ऐसे में खाने के साथ कच्चे आम का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। जिससे भोजन आसानी से पच जाता है और पेट में गैस की समस्या भी नहीं होती है।

कच्चा आम में पाई जाती है इस विटामिन की मात्रा

आपको बता दें कि कच्चे आम में विटामिन-सी पाया जाता है। जो रक्त कोशिकाओं को लचीला बनाती हैं इससे पूरे शरीर में खून की दौड़ान सही तरीके से चलती रहती है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी ठीक बनी रहती है। वहीं, खास बात यह है कि कच्चे आम में विटामिन तथा खनिज पाए जाते हैं जो शरीर को कई रोगों से दूर रखता हैं।

पाई जाती है फाइबर की भरपूर मात्रा

वहीं, कच्चे आम का सेवन करने से हमारे शरीर का लीवर भी मजबूत होता है। जिन लोगों को लीवर की समस्या हो उन्हें कच्चा आम का सेवन जरूर करना चाहिए। कच्चा आम खाने से वजन कम होता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर पर जमी हुई अतिरिक्त चर्बी को भी घटाने का काम करता है।

स्वास्थ्य के लिहाज से भी होता है अच्छा

कच्चे आम में विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस तथा फाइबर भी पाया जाता है जिससे शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी नहीं रहती। वहीं, गर्मी के दिनों में कच्चे आम को पकाकर इसका पना का सेवन करने से भी पेट को ठंडक मिलती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है।

Summary
कच्चा आम का सेवन शरीर के लिए होता है फायदेमंद, पढ़िये
Article Name
कच्चा आम का सेवन शरीर के लिए होता है फायदेमंद, पढ़िये
Description
वैसे तो हम गर्मी के दिनों में कोई ना कोई चीज का सेवन करते रहते है लेकिन क्या आप ये जानते है कि गर्मी के दिनों में जो कच्चा आम आता है उसका सेवन करने से पेट की कई परेशानियां दूर होती हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER