वैसे तो हम देखते है कि चिलचिलाती गर्मी में जिस प्रकार आम खाने का अपना अलग ही स्वाद होता है, ठीक वैसे ही उसी तरह बरसात के सीजन में जामुन खाने का भी अपना मजा होता है। जैसा कि हम सभी जानते है कि जामुन लगभग सभी लोग को पसंद होता है, लेकिन इसके गुणों और फायदों के बारे में शायद सभी को इस चीज की पूरी जानकारी नहीं होगी। आपको बता दें कि जामुन को दुनियाभर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे कि जम्बुल, ब्लैक प्लम, जावा प्लम या फिर जैम्बलैंग इत्यादि।
सभी उम्र के लोगों के लिए अच्छा होता है जामुन
वहीं, इसकी बात करें तो यह सभी उम्र के लोगो के लिए अच्छा होता है। तो ऐसे में डायबीटीज के मरीजों के लिए जामुन तो लाभकारी होता ही है और साथ-साथ उसकी गुठली एक बेहतरीन औषधि है। डायबीटीज के मरीज रोजाना इसे खाने के अलावा उसकी गुठली के चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए जामुन की गुठली को पहले सुखा ले फिर उसे पीस लें और उस चूर्ण को रोजाना एक गिलास पानी के साथ लें।
भरपूर मात्रा में पाया जाता है आयरन
आपको बता दें कि जामुन में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो खून को साफ करने और बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा यह फल डायरिया, अपचन जैसी पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित होता है।
वजन को कम करने में होता है सहायक
आपको क्या ये बात पता है कि जामुन बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें काफी कम कैलरी पाई जाती हैं इसलिए यह वजन कम करने में भी सहायक साबित होता है। आपको बता दें कि यह फल सिर्फ बरसात के सीजन में आता है। जो स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है।




