आईपीएल में सोमवार के दिन 12 वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच मुंबई में खेला गया। जहां चेन्नई और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में चेन्नई का शानदार प्रदर्शन रहा। जहां राजस्थान 45 रनों से हर गई। वहीं, राजस्थान लक्ष्य का पीछा करते हुए 143 रन ही बना सकी। आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने राजस्थान को करीब 189 रनों का लक्ष्य दिया था।
चेन्नई ने 20 ओवर में बनाए इतने रन
आपको बता दें कि चेन्नई ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जहां चेन्नई पहली पारी में 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर करीब 188 रन बनाए थे। जहां चेन्नई के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने 17 गेंदों में करीब नाबाद 33 रन बनाए तो ड्वेन ब्रावो ने 8 गेंद पर 20 रन बनाए।
इतने रनों पर सिमट गई राजस्थान
वहीं, राजस्थान भी लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन राजस्थान की ओर से ओपनिंग में मनन वोहरा और जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन मनन वोहरा ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। जहां उनकी जगह पर आए राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन भी एक रन पर आउट हो गए। जहां ओपनिंग में उतरे जोस बटलर जमे रहे।
नहीं बना सके अर्धसतक
जहां उन्होंने 49 रन बनाया लेकिन अर्धसतक पूरी नहीं कर सके और रवींद्र जडेजा ने बटलर का विकेट लिया। वहीं, राजस्थान की टीम 10 ओवर खेलकर 9 विकेट गंवाने के बाद 143 रन पर ही सिमट गई। आपको बता दें कि चेन्नई के खिलाड़ी मोईन अली ने शानदार प्रर्दशन के बाद 3 विकेट लिए।
ये है चेन्नई की संभावत प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़ , फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, सैम कुरेन, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
ये है राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन
मनन वोहरा, जोस बटलर, संजू सैमसन, शिवम दूबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।




