आईपीएल 2021 को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। तो ऐसे में आईपीएल में आज यानि रविवार के दिन आज पहली बार डबल धमाल देखने को मिलेगा। जिसकी शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर दोपहर साढ़े 3 बजे से खेला जाएगा।
खास बात
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो विराट की टीम जहां अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के लिए पॉइंट्स टैली में टॉप पर बने रहने के इरादे से उतरेगी। तो वहीं कोलकाता एक बार फिर से जीत के ट्रैक पर लौटने के इरादे से उतरेगी। आपको बता दें कि आईपीएल 2021 में दोनों टीमों के लिए ये तीसरा मैच होगा।
दोंनो टीमों में हो चुके है इतने मुकाबले
हालांकि, आईपीएल की पिच पर जहां तक दोनों टीमों की बात करें तो ऐसा 27 बार हो चुका है। इन 27 मौकों में करीब 12 बार बैंगलोर ने जीत हासिल की है। वहीं, कोलकाता की बात करें तो यह टीम 15 बार जीत चुकी है। वहीं, रॉयल चैलेंचर्स बेंगलुरू की बात करें तो इस बार यह टीम का ग्राफ काफी अच्छा जा रहा है। जहां अब तक टीम ने अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है।
आरसीबी का है पलड़ा भारी
वैसे तो आईपीएल 2021 में का ताजा हिसाब-किताब यह इशारा करता है कि आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फिलहाल विराट के चैलेंजर्स का पलड़ा ज्यादा भारी है और बेंगलुरू की टीम एक अच्छे बैलेंस में नजर आ रही है। वहीं, दूसरी ओर कोलकाता की बात करें तो इस टीम का संतुलन फिलहाल डगमगाया सा नजर आ रहा है।
क्रिकेट में हर दिन होते है नए मैच
हालांकि, क्रिकेट के क्षेत्र की बात करें तो यहां हर दिन हर मैच नया देखने को मिलता है। तो ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2021 के दिन में आज का दिन विराट और मॉर्गन में किसके नाम रहता है यह मैच देखने पर पता लगेगा।



