39 वे मुकाबले में कोलकाता के कप्तान इयान मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि उनके फैसला अभी तक काफी खराब साबित हुआ है। पूरी टीम मात्र 84 रन ही बना सकी। इस तरह कोलकाता ने इस सीज़न का न्युनतम स्कोर बनाया है। अब देखना है कि विराट के जांबाज इस लक्ष्य को किस तरह प्राप्त करते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत काफी खराब रही और पहली पारी के दूसरे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर मो. सिराज ने इस टीम के दो विकेट लेकर उन्हें बड़ा झटका दे दिया। पहले उन्होंने राहुल त्रिपाठी को एक रन पर कैच आउट करवाया तो फिर अगली ही गेंद पर नीतिश राणा को बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस भेज दिया। नवदीप सैनी ने केकेआर को शुभमन गिल के तौर पर तीसरा झटका दिया और वो एक रन बनाकर क्रिस मौरिस के हाथों लपके गए। विकेट का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा और टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 84 रन ही बना सकी।
Innings Break!
Brilliant bowling effort by #RCB restricts #KKR to a total of 84/8 (Siraj 3/8, Chahal 2/15).#RCB need 85 runs to win.
Scorecard – https://t.co/XUEBCQIfuL #Dream11IPL pic.twitter.com/iJgxbMWryc
— IndianPremierLeague (@IPL) October 21, 2020
आरसीबी ने किया एक बदलाव, केकेआर में हुए दो बदलाव
विराट कोहली ने अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उन्होने शाहबाज नदीम की जगह मो. सिराज को मौका दिया है। वही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। टीम में आंद्रे रसेल और शिवम मावी की जगह टॉम बेंटन और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।
39 वे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन
देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत मान, वॉशिंग्टन सुंदर, क्रिस मॉरिस, मो. सिराज, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।
39 वे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, टॉम बेंटन, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।