
खास बात
आपको बता दें कि ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि शायद ब्रश ना करने की वजह से या फिर मसूड़ों से जुड़ी समस्या के कारण ऐसा होता है लेकिन ऐसा पूरी तरह सही नहीं है। क्योंकि यह दातों की समस्या के अलावा और भी किसी चीज का संकेत हो सकता है। या फिर मसूड़े से जुड़ी समस्याएं के कारण हो सकता है। बल्कि कुछ ऐसे आम कारण भी हैं जिनकी वजह से मुँह से बदबू आती है। आइये जानते है कि कैसे इस समस्या से छुटकारा पाएँ।
इसका ज्यादा सेवन करने से आती है बदबू
आपको बता दें कि अगर आप यह सोचते है कि चाय, कॉफी या प्याज का सेवन करने से अगर आपके मुँह से भी बदबू आने लगी है तो इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण हो सकता है आपका खान-पान। सबसे बड़ी बात यह है कि अधिक मात्रा में चाय, कॉफी या प्याज और लहसुन का सेवन करना आपके मुंह की दुर्गंध का कारण बन सकती है।
ये हो सकता है कारण
अगर आपकी लाइफस्टाइल अच्छी नहीं है। यानी आपके ना तो सोने का कोई समय है ना ही उठने का, तो यह समस्या आपके साथ हो सकती है। बीमारियाँ शरीर के अंदर होने वाली कई बीमारियों या अन्य समस्याओं के कारण भी सांसों से बदबू आने लगती है। जैसे गैस या एसीडिटी से जुड़ी समस्या, लंग्स से जुड़ी कोई समस्या, सांस लेने में कोई दिक्कत, भोजन ठीक से नहीं पचना। यह सभी मुंह की बदबू का एक कारण माना जा सकता हैं।


