Micromax आज अपना पॉपुलर फोन Micromax In 1 लॉन्च करने जा रही है। जिसमें आपको मिलता है MediaTek Helio G80 प्रोसेसर। जो आता है 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ। इस फोन में 5 हजार एम एच की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी समेत कई अन्य खूबियां भी इस मोबाइल फोन में देखने को मिल सकती है।ॉ
ये हो सकती है कीमत
आपको बता दे कि इस फोन की लॉन्च से पहले ही इसकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डीटेल सामने आ चुकी है। यह माना जा रहा है कि Micromax In 1 को 8 हजार 999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने अब तक माइक्रोमैक्स इन 1 के लुक और डिजाइन डीटेल सार्वजनिक कर दी है और ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर इसकी लिस्टिंग भी कर दी है।
इस फोन से रहेगा काफी मिलता-जुलता
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि माइक्रोमैक्स के नए स्मार्टफोन Micromax In 1 का डिजाइन Micromax In Note 1 से काफी मिलता-जुलता रहेगा। इसके स्पेफिकेशंस हायर होंगे। माइक्रोमैक्स इन 1 को MediaTek Helio G80 प्रोसेसर के साथ मिल सकता है। इस फोन को Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इसको 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज तक के वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
खास बात
दरअसल यह बात तब पता चलेगी कि इस फोन के लॉन्च के वक्त ही पता चलेगा कि कंपनी इस फोन को लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च करेगी या इसमें पुराना ऐंड्रॉयड 10 ही मिलेगा। वहीं, फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
इतने इंच का हो सकता है डिस्प्ले
खास बात ये है कि Micromax In 1 में बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार माइक्रोमैक्स के नए फोन में 6.67 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन भी हाई देखने को मिल सकता है। माइक्रोमैक्स अपने नए मोबाइल को ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च कर सकती है। जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है। वहींं, Micromax In 1 को शुरुआती 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा जा सकता हैं।



