हम सभी अपने लाइफ में अक्सर देखते है कि जब भी हम दिन की शुरुआत करें तो अच्छे नाश्ते के साथ हो। तो ऐसे में नाश्ता हमेशा अच्छा और स्वादिष्ट होना चाहिए। तो ऐसे में आप ब्रेकफास्ट करके बोर हो गए हैं तो साउथ इंडियन नाश्ता आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आपको बता दे कि साउथ इंडियन नाश्ते कई वराइटी के लिए जाना जाता है। क्योंकि इसमें बहुत से शाकाहारी विकल्प भी होता हैं। तो आइये जानते है कि कैसे आप साउथ इंडियन नाश्ते को बढ़िया ढंग से ले सकते है।
ये माना जाता है लोकप्रिय नाश्ता
हममें से शायद सभी जानते है कि उपमा भारत का सबसे लोकप्रिय नाश्ते में से एक माना जाता है। जो उड़द की दाल, सूजी, सब्जी और दही के साथ बनाया जाता है। जो डाइट के लिए भी अच्छा होता है। क्या आपको ये पता है कि रवा उपमा बनाने में आपको सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा। इसे बनाना काफी आसान है। सिर्फ सूजी, प्याज, घी, राई, चने की दाल और नमक डालकर आप इसे आराम से बनाकर कभी भी खा सकते हैं।
इडली है बेस्ट ऑप्शन
वहीं, नरम और फूली हुई इडली दिन में किसी भी समय आप ले सकते है। जो एक बेस्ट ऑप्शन है। आपको बता दें कि यह झट-पट तैयार होने वाली सूजी की इडली किसी भी तरह की सांभर या चटनी के साथ परोसी जा सकती है। जिसे बनान बहुत ही आसान है।
खास बात
हमेशा यह कहा जाता है कि आपको अपने नाश्ते में अधिक प्रोटीन लेना चाहिए, क्योंकि यह आपको पूरा दिन तृप्त रखने में मदद करता है और ज्यादा खाने पर ब्रेक लगाता है। इस यूनिक उत्तपम रेसिपी में ओट्स, सूजी और दही का एक बैटर बनाया गया है। आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी ऊपर से डाल सकते हैं। इस रेसिपी में टमाटर, शिमला मिर्च और प्याज का उपयोग अधिक किया जाता है।




