हम जानते है कि इंफाल को मणिपुर की राजधानी कहा जाता है और यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। बेहद शांत और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य यहां की सुंदरता को और भी चार चांद लगाते हैं। यह शहर चारों तरफ से हरी-भरी घाटियों से घिरा जो समुद्र तल से करीब 790 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। आपको बता दे कि यह आकर आपको सुकून का अनुभव होगा। यही कारण है कि यहां हर वर्ष पर्यटकों से भरा रहता है। अगर आप देश में ही कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इंफाल जरूर जाना चाहिए। नवंबर से अप्रैल का समय यहां घूमने के लिहाज से सबसे अच्छा होता है।
इंफाल का प्राचीन कंगला किला
इंफाल का प्राचीन कंगला किला कभी एक भव्य इमारत हुआ करती थी, जो दो हजार साल से भी ज्यादा समय से अस्तित्व में है। इसके आकर्षक खंडहर इसकी भव्यता की कहानी बयां करते हैं। इस पूरे किले में कई मंदिर हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खीचतें हैं।
लोकटक झील जो पर्यटकों को खीचती है अपनी ओर
यह झील अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध मानी जाती है। आपको बता दे कि यहां की खूबसूरती दूर-दूर से पर्यटकों को अपनी तरफ से खींच लाती है। आप इस झील को करीब से देखने के लिए घर किराये पर ले सकते हैं। सुबह की पहली किरण के साथ यहां नौका विहार की सैल आंनदबरा होता है।
ये जगह भी है खास
मणिपुर में 11 मीटर लंबी यह मीनार बीर टिकेंद्रजीत पार्क में स्थित है। इसे ब्रिटिश सेना के खिलाफ वर्ष 1891 में हुए मीती विद्रोह में मारे गए शहीदों की याद में बनाया गया है। जो लोग इंफाल घूमने के लिहाज से आते हैं, वो इस मीनार को देखने जरूर आते हैं। इंफाल से करीब 27 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में एक प्राचीन भगवान विष्णु का मंदिर स्थित है, जिसके बारे में कहा जाता है वह 1467 ई. में बना था। यह जगह वाकई सुंदर और देखने लायक बनता है।




