Oppo कंपनी ने अभी पिछले साल ही भारत में अपना नए बजट रेंज का स्मार्टफोन Oppo A15s को लाॅन्च की थी। वहीं, अब इन फोन का कंपनी ने नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। आपको बता दे कि यह नया स्टोरेज वेरिएंट 4GB + 128GB है।
इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध है फोन
वहीं, इससे पहले इस स्मार्टफोन की बात करे तो इस सिर्फ 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल ही उपलब्ध था लेकिन अभी इस नए वेरिएंट को कंपनी की वेबसाइट पर अभी तक लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन Amazon India पर यह सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।
इस कलर में होगा फोन
वहीं, फोन के स्टोरेज वेरिएंट की बात करे तो इसे ई-काॅमर्स साइट Amazon India पर उपलब्ध कराया गया है। जहां इसकी कीमत 12 हजार 490 रुपये रखी गई है। जबकि 4GB और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11 हजार 490 रुपये है। यूज़र्स इस स्मार्टफोन को डायनेमिक ब्लैक और फैंसी व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।
ये है फोन के फीचर
आपको बता दे कि Oppo A15s में 6.52 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जो वाॅटरड्राॅप डिजाइन के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन के स्टोरेज को में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आसानी से कभी भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है। साथ ही इसमें बेहतर परफॉरमेंस के लिए MediTek Helio P35 प्रोसेसर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप की बात करे तो आपको इस फोन में 4230mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के तौर पर स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाईफाई, 3।5mm ऑडियो जैक और ड्यूल सिम का ऑप्शन दिया गया है।
इतने मेगापिक्सल का है कैमरा
Oppo A15s स्मार्टफोन में फोटोग्राफी में ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है। जबकि इसमें 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की बात करे तो इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है।



