दुनियाभर में सबसे अधिक स्मार्टफोन यूजर्स भारत में है। 4G टेक्नोलॉजी में वर्चस्व होने के बाद भारत 5G की ओर बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा गया है कि दुनिया भर में 2026 तक करीब 3.5 अरब 5G कनेक्शन होंगे, जबकि भारत में इनकी संख्या करीब 35 करोड़ होगी। एरिक्सन के नेटवर्क समाधान (दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत) के प्रमुख नितिन बंसल ने कहा कि यदि स्पेक्ट्रम नीलामी अगले साल की शुरुआत में हो गई, भारत को उसका पहला 5जी कनेक्शन 2021 में मिल सकता है।
इस वर्ष मिल सकता है 5G कनेक्शन
भारत को उसका पहला 5G कनेक्शन 2021 में मिल सकता है। एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, दुनियाभर में एक अरब लोग जो वैश्विक आबादी का 15 फीसदी हिस्सा हैं, उनकी 5G कवरेज तक पहुंच है।
2026 तक खत्म हो जाएगी ये सेवा
5G सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी की घोषित समयसीमा के अनुसार भारत को उसका पहला 5G कनेक्शन 2021 में मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रति माह प्रति स्मार्टफोन यूजर औसत ट्रैफिक 15.7 GB है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 4G 2020 में भारत में वर्चस्व वाली टेक्नोलॉजी बनी हुई है। कुल मोबाइल सब्सक्रिप्शंस में से 63 फीसदी 4G हैं। 2026 तक 3G के खत्म हो जाने का अनुमान है।
खास बात
वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में भारत में स्मार्टफोन सब्सक्रिप्शन बढ़कर 76 करोड़ हो गए हैं। 2026 तक दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी के पास 5G सेवाओं तक पहुंच होगी और उस समय तक इनके ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3.5 अरब तक होने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रति माह प्रति स्मार्टफोन उपयोगकर्ता औसत ट्रैफिक 15.7 GB है, जो दुनिया में सबसे अधिक है।




