आजकल हम देख रहे है की दुनिया तरह-तरह की तकनिकी से लैस हो चुकी हैं और ऑफिस में तो लैपटॉप पर ही काम करना पड़ता हैं। जिसका सीधा असर आपकी आंखों पर जाता हैं। लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने से आंखों में थकान, दर्द और जलन की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में आप ये उपाय अपनाकर आंखो मे जलन होने की समस्या को कम कर सकते है।
ठंडे पानी से दूर हो सकती है समस्या
ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने के वजह से जब आपकी आंखों में जलन या दर्द, थकावट महसूस होने लगे तब आप ठंडे पानी से अपनी आंखों को धो लें। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा और आंखो की थकान भी मिट जाएगी। वहीं, अगर आप रोजाना तीन बार ठंडे पानी से अपनी आंखे धोएंगे तो इससे आपकी आंखों की रोशनी भी सही रहती है और आंखो में जलन और दर्द की दिक्कत भी नहीं होती।
आहार में इन चीजों का करें सेवन
अपने आहार में स्वस्थ खाना खाएं। ऐसा करने से आपकी आंखोों की रोशनी भी कम नहीं होगी और आंख से संबंधित कोई समस्या भी नहीं हों सकेगी। अपने आहारा में दाल , हरी सब्जियों और फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
योगा करें
योगा के माध्यम से आप न केवल शरीर बल्कि आंखों को भी स्वस्थ रख सकते है। ऐसे कई आसन है जिन्हें करने से आपकी आंखो की थकान भी मिट जाती है। इसलिए जब भी आपको आपकी आंख में जलन, दर्द या थकावट महसूस हो तो आप आंख से संबंधित योगा कर सकते हैं। योगा की सहायता से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है और आंखों की थकावट को भी दूर किया जा सकता है।

इसके अलावा आंखो की थकावट कम करने के लिए अपने दोनों हाथों को अच्छे रगड़ लें और जब आपके हाथ गर्म हो जाए, तब इसे अपने आंखों पर लगा लें। करीब 10 बार ऐसा करें, ऐसा करने से आपकी आंखों को जल्दी आराम मिलेगा।


