इस समय टीवी पर नम्बर 1 चलने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 14 के नए सीजन जिसमें आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें इस बार बिग बॉस 14 में जो ट्विस्ट देखने को मिल रहा हैं वो ट्विस्ट है कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी के घर से बेघर होने का। इस ट्विस्ट ने लोगों को चिंता में डाल दिया हैं। बिग बॉस 14 के इस सीजन में हर हफ्ते नए-नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं।
इन्होंने की वाइल्ड कार्ड एंट्री
वहीं, इस हफ्ते बिग बॉस के घर में डबल इविक्शन चल रहा हैं जो अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस 14 के दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो रहें हैं। जिसमें एक नाम सामने आया हैं वह नाम कविता कौशिक का है जिन्होंने एक हफ्ते पहले ही बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के द्वारा एंट्री ली थी। लोगों के सामने इनका रवैया कुछ दिनों में ही सामने आ गया हैं। जिससे उनक इस रवैये ने पूरा खेल ही पलट कर रख दिया हैं।
ये बिग बॉस के घर में नहीं दे पा रहे है ज्यादा योगदान
बिग बॉस 14 के दूसरे कंटेस्टेंट के बारे में अगर बात करे तो वह हैं निशांत सिंह मलखानी। यह बिग बॉस के घर में पल-पल रंग बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। इस बार घर में डबल इलिमिनेशन के चलते निशांत सिंह मलखानी इविक्ट हुए हैं। जिसे ऑडियंस के वोट के चलते घर से नॉमिनेट हो रहे हैं। निशांत सिंह बिग बॉस के घर में ज्यादा योगदान नहीं दें पा रहे हैं।
ये सदस्य है रेड जोन में
आपको बता दे कि बिग बॉस 14 के सीजन में आज बड़ा धमाका होने वाला हैं। बिग बॉस 14 के इस सीजन में डबल इविक्शन होने वाला हैं। जिसमें से इस हफ्ते रुबीना दिलाइक, जैसमीन भसीन, कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी यह 4 सदस्य ऐसे हैं जो कि रेड जोन में आ गये हैं। आज बिग बॉस 14 के इस सीजन में किसका सफर खत्म होगा और कौन सा कंटेस्टेंट इस सफर से फिर से जुड़ने वाला हैं इसके लिए आज का शो काफी रोचक होगा।



