56 वा मुकाबला आज शाम को, तय होगा आईपीएल 2020 के प्लेऑफ टीम्स

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 का आज 56 वा मुकाबला खेला जाना है। आपको बता दें कि आज खेले जाने वाला 56 वा मुकाबला आईपीएल सीज़न 2020 का आख़िरी लीग मुकाबला है। आज ही आईपीएल के 13 वे सीज़न के प्लेऑफ की टीम्स का निर्धारण हो जाएगा। इस साल का आईपीएल बेहद रोमांचक रहा है और अंत तक प्लेऑफ के टीमों की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में आज का मैच बेहद दिलचस्प होने वाला है। आज के मैच में एक तरफ़ इस सीज़न में प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर रही मुंबई इंडियंस होंगी वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद है। सनराइजर्स हैदराबाद की किस्मत का फैसला आज तय होना है, कि उसे प्लेऑफ में जगह मिलेगी या वापस अपने देश लौटना होगा।

 

 

टूर्नामेंट के 56वें मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी बातें। कब और कहां देख सकते हैं आज होने वाला यह मुकाबला।

 

किन टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 56 वा मुकाबला?

 

आइपीएल के 13वें एडिशन का 56 वा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।

 

कहां खेला जाएगा आईपीएल 2020 का 56वां मुकाबला?

 

शारजाह में खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच का यह मुकाबला।

 

कब और कितने बजे खेला जाएगा आईपीएल 2020 का 56 वा मुकाबला?

 

मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम साढे सात बजे शुरू होगा।

 

कितने बजे होगा आईपीएल 2020 के 56वें मैच में टॉस?

 

मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले सात बजे होगा।

 

कहां देख सकते हैं IPL 2020 के 56वें मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

 

मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले जाने वाले आइपीएल 2020 के 56वें मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।

 

कहां देख सकते हैं मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 56वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

 

मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले 56वें मैच की Live Streaming आप Hotstar App पर देख सकते हैं।

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER