जानियें कैसे इस ट्रिक को अपनाकर आप नहीं हो पाएंगे WhatsApp ग्रुप में ऐड

जानियें कैसे इस ट्रिक को अपनाकर आप नहीं हो पाएंगे WhatsApp ग्रुप में ऐड

आज हम देख रहे है कि इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के जरियें दूर बैठे लोगों में नजदीकियां आ गई हैं। जिसके जरियें हम दुनिया के किसी भी कोने पर कहीं पर भी बैठे लोगों से वीडियो कॉलिंग के जरिए हम उनसे बात कर सकते हैं, लेकिन एक ओर अगर देखे तो जहां इस ऐप में कई सुविधाएं हैं वहीं समस्या ये है कि हमारा कोई भी दोस्त या रिश्तेदार हमारी बिना इजाजत के बिना हमें WhatsApp ग्रुप में ऐड कर देता है और कई बार तो ऐसा होता है कि हम लाख कोशिशों के बावजूद भी उसमें से हम एग्जिट नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस ऐप के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आपकी इजाजत के बिना कोई भी आपको किसी भी ग्रुप में नहीं जोड़ सकेगा।

इस तरह बचें ग्रुप में ऐड होने से

  • सबसे पहले अपने वॉट्सएप की सेटिंग्स पर जाकर क्लिक करें।
  • सेटिंग्स में जाने के बाद अकाउंट्स पर क्लिक करें।
  • अकाउंट में क्लिक करने के बाद ग्रुप पर क्लिक करें।
  • ग्रुप पर क्लिक करने पर तीन ऑप्शन दिखते हैं एक है एव्रीवन, दूसरा माई कॉन्टेक्ट्स और तीसरा है माई कॉन्टेक्ट्स एक्सेप्ट।

ये होता है ग्रुप में एव्रीवन का मतलब

एव्रीवन का ग्रुप में यह मतलब होता है कि अगर एव्रीवन का स्टेट्स दिखता है तो इसका मतलब आपको कोई भी अपने ग्रुप में एड कर सकता है। वो फोन नंबर चाहे आपके फोन में सेव हो या ना हो लेकिन एव्रीवन के स्टेट्स से कोई अनजान व्यक्ति भी आपको ग्रुप में जोड़ सकता है।

ग्रुप में ऐड ना होने के लिए ये करें जरूरी काम

अगर ग्रुप में जाने के बाद के माई कॉन्टेक्ट्स पर क्लिक कर दिया तो आपकी प्राइवेसी उसमें ऑन हो जायेगी और आपके फोन नंबर को हर कोई अपने वॉट्सएप ग्रुप में एड नहीं कर सकता। यदि आप चाहते हैं कि कोई अनजान व्यक्ति आपको अपने ग्रुप में शामिल ना करे तो आप माई कॉन्टेक्ट्स पर क्लिक कर दीजिये।

 

Summary
जानियें कैसे इस ट्रिक को अपनाकर आप नहीं हो पाएंगे WhatsApp ग्रुप में ऐड
Article Name
जानियें कैसे इस ट्रिक को अपनाकर आप नहीं हो पाएंगे WhatsApp ग्रुप में ऐड
Description
आज हम देख रहे है कि इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के जरियें दूर बैठे लोगों में नजदीकियां आ गई हैं। जिसके जरियें हम दुनिया के किसी भी कोने पर कहीं पर भी बैठे लोगों से वीडियो कॉलिंग के जरिए हम उनसे बात कर सकते हैं
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER