शादी की तैयारी में लहंगे, ज़ेवर और मेकअप की शॉपिंग शुरू हो जाती है तो खुशी के साथ सब से ख़ूबसूरत और अलग लगने की फ़िक्र भी सताने लगती है। अब शादी में आउटफिट और ज्वैलरी के साथ आपका मेकअप मैच ना करे तो मन बेचैन होने लगता है। ऐसे में कॉन्फिडेंस कम हो जाता है और चेहरे की चमक भी फीकी पड़ने लगती है। आज कल तो ब्राइडल मेकअप प्लानिंग वेडिंग थीम के अनुसार होने लगी है। हालांकि इस प्लानिंग में काफी वक़्त लगता है क्योंकि इसमें तरह-तरह के विकल्पों और एक्सपेरिमेंट्स को ध्यान में रखना पड़ता है।
ब्राइडल मेकअप प्लानिंग में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
सब से पहले हम बात करते हैं आपकी वेडिंग थीम की। यानी अगर आपने अपनी शादी में कोई थीम सोच रखा है तो उसके साथ साथ अपको अपने मेकअप के बारे में भी सोचना पड़ेगा। जैसे कि अगर बीच वेडिंग थीम है तो लाइट मेकअप रखा जाता है। साथ यह भी ध्यान देना होता है कि मेकअप आउटफिट से भी मेल खाए।
वैसे तो आपकी स्किन टोन और फेस शेप के हिसाब से मेकअप आर्टिस्ट मेकअप करते हैं लेकिन अगर आपने खुद कुछ सोच रखा तो अपने पास उस लुक से जुड़ी कुछ तस्वीरें रख लें। इससे मेकअप करने में आसानी और मनचाहा लुक प्राप्त होता है।
अब बात आती है बुकिंग की। शादी से कुछ दिन पहले ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट से संपर्क करना चाहिए। ऐसे तो ब्राइडल मेकअप में कम से कम दो घंटे का समय लगता है लेकिन फिर भी आप तीन घंटे पहले ही अपना मेकअप शुरू करवा दें। इस बीच कौन सा मेकअप सूट कर रहा है या कुछ असमंजस की स्थिति होती है तो उसे सुधारने का समय मिल जाता है। लहंगे के साथ कौन सी लिपस्टिक शेड, ब्लश, फाउंडेशन जच रहा है और कौन सा नहीं इसे शादी के कुछ दिन पहले ही मेकअप आर्टिस्ट से चर्चा कर लें।
अपको बताएं कि शादी के सीज़न में कई ब्यूटी पार्लर्स ऑफर्स भी देते हैं तो इस पर रिसर्च करने से भी बात बन सकती है। पहले से मेकअप ट्रायल लेने की भी सलाह दी जाती है जिससे कि शादी के दिन कॉन्फिडेंस बरक़रार रहता है।
काफी दुल्हनें अपनी शादी में नक़ली नाखून और पलकों को लगाने में कंफर्टेबल नहीं रहती हैं। ऐसे में सिर्फ ख़ूबसूरत दिखने के लिए इसे बिल्कुल ना अपनाएं क्योंकि देर तक चलने वाली शादी के रस्मों में अपको अनकंफर्टेबल महसूस हो सकता है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.