11 अक्टूबर 2020 को स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में शिकस्त देते हुए 13वां फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया। अपको बता दें कि रोलां गैरों में जोकोविच को नडाल ने एकतरफा 6-0, 6-2, 7-5 से एकतरफा मात देते हुए अपना कुल 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया है।
इस जीत के साथ राफेल ने स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी दर्ज कर ली। इससे पहले मेंस सिंगल्स में सब से अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब को जीतने वाले फ़ेडरर थे। वहीं, नोवाक 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की चुनौती पेश करने में लगे थे।
विश्व के नंबर 1 सर्बियाई स्टार को दी मात
अपको बता दें कि 13वां फ्रेंच ओपन और कुल मिलाकर 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब राफेल नडाल का है। इन्होंने फाइनल में विश्व के नंबर वन सर्बिया-स्टार नोवाक जोकोविच को एक तरफ से 6-0, 6-2, 7-5 से पराजित किया। यह मुक़ाबला 2 घंटे 4 मिनट का था।
अपको एक दिलचस्प बात से रूबरू करवा दें कि अपने मन पसंद टूर्नामेंट में खिताबी जीत के दौरान इस वर्ष राफेल नडाल ने एक भी सेट नहीं खोने पाया। फ़्रेंच ओपन में इस खिलाड़ी की यह 100वीं जीत है। इन्होंने रोलां गैरो पर जीत-हार के रिकॉर्ड को 100-2 तक पहुंचाया। इस ग्रंसलाइम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में नडाल ने 26-0 का रिकॉर्ड बना लिया है। पेरिस में इनकी यह लगातार चौथी खिताबी जीत है।
जानिए राफेल नडाल की उपलब्धियों के बारे में
2005-08 के बीच राफेल नडाल ने लगातार चार और फिर 2010-14 के बीच लगातार 5 दफा फ़्रेंच ओपन खिताब जीता था। इसके अवलाव वे चार बार अमेरिकी ओपन, 2 बार विंबलडन और एक बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के खिताब पर भी जीत हासिल कर चुके हैं।
वहीं, सर्बिया के स्टार प्लेयर नोवाक जोकोविच अब तक 17 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं। इन्होंने 3 यूएस ओपन, 8 ऑस्ट्रेलिया ओपन, 5 विंबलडन और एक 1 फ़्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किए हैं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.