प्वाइंट्स टेबल में उठा पटक जारी, विराट के टीम टॉप 4 में शामिल

RCB VS MI

आईपीएल 2020 का सीजन अभी तक बेहद रोमांचक रहा है। प्वाइंट्स टेबल में उठा पटक का सिलसिला लगातार जारी है। हर मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में खूब परिवर्तन हो रहा है। इसी क्रम में कल खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और मुम्बई इंडियंस के मैच के बाद भी देखने को मिला। आपको बता दें की पहले तो यह मैच टाई रहा लेकिन सुपर ओवर में विराट कोहली ने चौंका जड़ के यह मैच बंगलौर के खाते में डाल दिया। जिसके चलते आईपीएल 2020 प्वाइंट्स टेबल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर टॉप 4 में शामिल हो गई। आईए प्वाइंट्स टेबल पर डालते हैं इक नजर।

 

 

 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी आइपीएल के 13वें सीजन की अंकतालिका में नंबर वन पर कायम है, लेकिन मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका कल खेले गए मैच में हार से लगा है। मुंबई की टीम आइपीएल की अंकतालिका में टॉप 4 से बाहर हो गई है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अपने तीन मैचों में से दो मैच गंवा दिए हैं। वहीं, इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉप 4 में अपना स्थान बना लिया है। आरसीबी ने अपने तीन में से दो मुकाबले जीत लिए हैं और टीम के खाते में 4 अंक हैं, लेकिन पहले नंबर पर कायम दिल्ली और दूसरे नंबर पर विराजमान राजस्थान रॉयल्स से नेट रन रेट में पीछे है।

प्वाइंट्स टेबल

 

टॉप 4 टीम प्वाइंट्स टेबल की

दिल्ली कैपिटल , राजस्थान रॉयल्स और बैंगलोर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर तीनों टीम 4-4 अंकों के साथ क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का नाम है, जो 2 अंक और बेहतर रन रेट के साथ टॉप 4 में बनी हुई है। पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस है, जबकि नंबर 6 पर दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का नाम शामिल है। वहीं, नंबर 7 पर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और 8वें पर सनराइजर्स हैदराबाद का नाम है। आईपीएल 2020 के सीजन की बात करे तो अभी तक सिर्फ हैदराबाद की टीम का ही खाता अभी तक नहीं खोल पाई है। और अंतिम पायदान पर है।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER