सनराइजर्स हैदराबाद अभी तक इस सीज़न में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। हैदराबाद अभी अंतिम पायदान पर है। ऐसे में आज दिल्ली के खिलाफ डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद आज पहली जीत के तलाश में हैं। वही दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है ऐसे में आज का मैच बेहद दिलचस्प होने वाला है एक और जहां दिल्ली की टीम टॉप पर है तो वहीं दूसरी ओर हैदराबाद सबसे निचले पायदान पर है।
Memu siddam ⚔️#DCvSRH #OrangeArmy #KeepRising #IPL2020 pic.twitter.com/mESp03onyR
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) September 29, 2020
सनराइजर्स हैदराबाद को गलतियों से सीखना होगा
सनराइजर्स की कोशिश इस मैच से टूर्नामेंट में वापसी करने की होगी। क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ही एक मात्र ऐसी टीम है जिसे अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। सत्र की शुरुआती मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो (61) और मनीष पांडे (34) की पारी से बेहतर स्थिति में होने के बाद भी टीम 164 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही। वही कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ दूसरे मैच में भी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। इस मुकाबले में रिद्धिमान साहा की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना हुई। उनसे उम्मीद होगी की वह प्रारूप के मुताबिक बल्लेबाजी करेंगे। पूरे टीम को अपना बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।
केन विलियमसन हो सकते है टीम में शामिल
टीम हालांकि इस मैच में मध्य क्रम को मजबूत करने के लिए मोहमद नबी की जगह केन विलियमसन को अंतिम 11 में शामिल कर सकती है। क्योंकि मध्य क्रम की बल्लेबाज़ी कमजोर रही है। केन विलियमसन के बाद मध्य क्रम में मजबूती आयेगी। सनराइजर्स के लिए राशिद खान ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें दूसरे गेंदबाजों से वैसा समर्थन नहीं मिला।
दोनों टीमें :
सनराइजर्स हैदराबाद :
डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अब्दुल समद, विजय शंकर, मुहम्मद नबी, राशिद खान, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फेबियन एलेन, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टेनलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।
दिल्ली कैपिटल्स :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमायर, कैगिसो रबादा, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नोत्र्जे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), आवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव।