KXIP Vs DC IPL 2020: आज खेले जाने वाले आइपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में एक और जहां किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल होंगे वहीं उनके सामने होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयश अय्यर। दोनो ही भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी है और दोनो को ही भारतीय टीम के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन किस पर भारी पड़ेगा। हालांकि यूएई की स्लो पिच को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि स्पिनर्स के लिए अतरिक्त मदद मिल सकती है। खैर यह तो पिच पर पता ही चल जायेगा आईए हम देखते हैं दोनो टीमों के मजबूत पक्ष और टीम के खिलाड़ियों को।
KXIP vs DC गेंदबाजी में भी प्रतिस्पर्धा :
दिल्ली कैपिटल्स की टीम कैगिसो रबादा के साथ बिग बैश लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले डेनियल सैम्स को अंतिम एकादश में शामिल कर सकती है, जिससे इशांत शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मुहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान पर होगी।
KXIP vs DC स्पिनर्स में पंजाब की टीम पेपर पर भारी
वहीं युवा स्पिनर रवि बिश्नोई भी पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। अश्विन पिछले सत्र में हुए मांकडिंग विवाद को पीछे छोड़कर मिश्रा के साथ शानदार जोड़ी बनाना चाहेंगे। मिश्रा के नाम आइपीएल में 157 विकेट हैं और वह सबसे अधिक विकेट चटकाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
दोनों टीम KXIP vs DC :
दिल्ली कैपिटल्स :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमायर, कैगिसो रबादा, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नोत्र्जे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), आवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव।
किंग्स इलेवन पंजाब :
लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मुहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बरार, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह (विकेटकीपर), जगदीश सुचित, तजिंदर सिंह, हार्डस विल्जोन।