भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए बड़ा फ़ैसला लिया गया है। हाल ही में 12 सितंबर को 80 नई ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। कोरोना दौर में ट्रेनों की संख्या कम होने के बाद अब व्यवस्था धीरे धीरे पटरी पर लौटती नज़र आ रही है। लगभग 230 विशेष ट्रेनों का परिचालन इस दौरान किया जा रहा है।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के अनुसार 12 सितंबर को 80 नई ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा किया जाएगा। इनके लिए 10 सितंबर से रिज़र्वेशन शुरू होगा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का कहना है कि इन 80 विशेष ट्रेनों को पहले से चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त चलाया जाएगा। राज्यों की मांग और जरूरत के हिसाब से ट्रेनों का परिचालन होगा।
जानिए इस घोषणा से जुड़ी खास बातें
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का कहना है कि ‘जो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उनकी निगरानी की जाएगी। जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, वहां एक्चुअल ट्रेन से पहले क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी।’ उन्होंने यह भी कहा है कि परीक्षा या अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए राज्यों से अनुरोध मिलने पर ट्रेनों का परिचालन, रेलवे द्वारा किया जाएगा।
यात्रा के दौरान इन नियमों का पालन अनिवार्य
रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर में और यात्रा के दौरान भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। रेलवे पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए सभी यात्रियों को तकरीबन 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचने के लिए सलाह दी गई है। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाएंगे सिर्फ उन्हें ही रेलवे अथॉरिटी स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति होगी। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का खास ध्यान रखने को कहा गया है। यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप को इंस्टॉल करने को भी कहा गया है।
अपको बता दें कि कोरोना काल में अभी सिर्फ इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की बात कही गई है। इस समय कोरोना महामारी के वजह से सभी यात्री ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं। देश में अभी सिर्फ 230 स्पेशल ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.