बालों से डैंड्रफ ख़त्म करने के ये अनोखे उपाए ज़रूर अपनाएं वरना झेलना पड़ेगा गंजापन

बालों में डैंड्रफ होना यानी बालों का झड़ना और जड़ों का कमज़ोर होना मुकर्रर है। ख़ासकर ड्राई स्किन वालों को इस मुसीबत का सामना अक्सर करना पड़ता है। वैसे तो बालों से डैंड्रफ को हटाने के लिए बाज़ार में कई एंटी डैंड्रफ शैंपू मौजूद हैं लेकिन उससे बालों के रूखे होने का ख़तरा बना रहता है। इस कारण कई स्पेशल घरेलू नुस्खे अपनाना ही सही माना जाता है। आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आपके बालों से डैंड्रफ ख़त्म हो जाएंगे।

बालों से डैंड्रफ

बेकिंग सोडा और नींबू

त्वचा विशेज्ञों के अनुसार बेकिंग सोडा और नींबू का कॉम्बिनेशन रूसी खत्म करने में काफी मददगार है। बेकिंग सोडा में एंटी फंगल गुण होते हैं और नींबू में विटामिन-सी, इन दोनों को एक साथ लगाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो जाती है। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक बर्तन में 2 चम्मच नींबू का रस और डेढ़ चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाकर पतला पेस्ट बनाएं। अब इसे स्कैल्प पर लगाकर 2-3 मिनट तक मसाज करें फिर बालों को वॉश कर लें।

बेकिंग सोडा और ऑलिव ऑयल पेस्ट

स्किन को शाइनी बनाने में ऑलिव ऑयल काफी मुफीद है। और इसे अगर हम बेकिंग सोडा से मिला कर अपने स्कैल्प पर लगाते हैं तो हमारे सर की रूसी एकदम ख़त्म हो जाती है। इस पेस्ट को बनाने के लिए बेकिंग सोडा में अंडे की जर्दी और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल को गर्म करके मिक्स करना होगा। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें फिर पानी से धो लें। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसे हफ्ते में दो बार लगाने से फायदा होगा।

बेकिंग सोडा, एप्पल साइडर सिरका

अपको बता दें कि स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा काफी मददगार हैं। एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ को नष्ट करने में कारगर होते हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक बर्तन में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर मिक्स करें। अब इसे स्कैल्प पर लगाकर दो मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से बाल धो लें। शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना है। हफ्ते में दो बार इस नुस्खे को अपनाने पर डैंड्रफ खत्म हो जाते हैं।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर. 

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER