सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना डांस वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और जॉन ट्रैवोल्टा बॉलीवुड सॉन्ग पर ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस वीडियो के वायरल होने का कारण।
दरअसल, इस वीडियो में प्रियंका और जॉन ट्रैवोल्टा प्रियंका की फ़िल्म गुंडे के एक मशहूर गाने पर थिरकते नज़र आ रहे हैं। यह सॉन्ग तूने मारी एंट्रियां है। अपको बताएं कि, यह डांस वीडियो 2014 में हुए आईआईएफ़ा अवॉर्ड्स समारोह का है। और इस आईआईएफ़ा समारोह की खास बात यह थी कि, यह सब से ज़्यादा स्टार स्टडेड था।
Video credit : Nuclerask
जॉन ट्रैवोल्टा और केविन स्पेसी जैसे कलाकार भी इसमें शामिल हुए थे। साथ ही अपको बताते चलें कि, इसमें कई हॉलीवुड कलाकारों ने भाग भी लिया था। जैसे कि इस वायरल हुए डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्रियंका चोपड़ा के साथ जॉन ट्रैवोल्टा ने क्या ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। यहां तक कि, ट्रैवोल्टा प्रियंका के देसी डांस स्टेप को फॉलो भी करते नज़र आए थे।
प्रियंका चोपड़ा और जॉन ट्रैवोल्टा के डांस को देख ऋतिक हुए शौक़, जानिए क्यों
ऑडिएंस में मौजूद परीणीति चोपड़ा और ऋतिक रोशन इस जोड़ी के पॉवर पैक डांस परफॉर्मेंस को देख कर आश्चर्यचकित हो गए थे। अपको बता दें, फ़िल्म गुंडे में प्रियंका ने पहली पर रणवीर सिंह के साथ अभिनय किया था। वहीं, इस डांस वीडियो की बात करें तो इसमें प्रियंका गाने पर डांस करते हुए ट्रैवोल्टा को अपने साथ मंच पर लेकर चली जाती हैं और उनके साथ डांस करने लगती हैं।
इस वीडियो में, एक्सप्रेशन के साथ साथ प्रियंका के हर एक स्टेप को बख़ूबी तौर से फॉलो करते हुए ट्रैवोल्टा अपको नज़र आएंगे। यह डांस देखकर कोई नहीं सोचेगा कि वह ग्रीस और सैटरडे नाइट फीवर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रियंका ने ट्रैवोल्टा के डांस की प्रशंसा करते हुए कहा था कि, ‘आप एक स्पोर्ट्स रहे, कोई भी ऐसा डांस नहीं कर सकता जो डांस आपने किया, वह भी बिना किसी रिहर्सल के।’
इस अवॉर्ड से सम्मानित किए गए थे ट्रैवोल्टा
यही नहीं, इस समारोह में ट्रैवोल्टा ने ऋतिक रोशन के साथ ‘स्टेइन अलाइव’ पर भी डांस किया। अपको बताएं कि, ऋतिक ने उन्हें इंटरनेशनल सिनेमा अवार्ड में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद ट्रैवोल्टा ने कहा, ‘यह आदमी ऋतिक शानदार है। यहां आकर मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं इस सम्मान के लिए आईआईएफ़ा का आभार व्यक्त करता हूं।’
इस समारोह को और भी यादगार बनाने के लिए दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने भी ‘लुंगी डांस’ पर केविन स्पेसी के साथ ज़बरदस्त डांस परफॉर्मेंस की थी।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
