एक बार फिर से शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना सुर्खियों में नज़र आ रहे हैं। इस दफा टिक टॉक यूजर्स को लेकर वह चर्चित हुए हैं। दरअसल, इन दिनों वैसे भी सोशल मीडिया पर यूट्यूब वर्सेज टिक टॉक ट्रेंड कर रहा है। जिसमें इस चाईनीज ऐप को बैन करने की मांग भी की जा रही है। इसी बीच मुकेश ने भी टिक टॉक को लेकर अपने मन की बात ज़ाहिर की है। इनका कहना है कि, टिकटॉक को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेजी हो रहे युवाओं को लेकर इन्हें काफ़ी चिंता है।
जानिए क्या है शक्तिमान की चिंता का विषय
चिंता जताते हुए शक्तिमान मुकेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह टिक टॉक यूजर्स को सुनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह कहते हैं, ‘इस ऐप यानी टिकटॉक पर समय बिताने के अलावा हमारी जिंदगी में बहुत कुछ है करने के लिए है। मैं खुश हूं कि चाइना का यह वायरस (यानी की यह ऐप) हमारे देश से बाहर निकल रहा है और इसकी रेटिंग 4.5 से 1.3 रह गई है। मैं खुश हूं कि लोग इस ऐप से अपने अकाउंट डिलीट कर रहे हैं। युवाओं को नष्ट होने से बचाने के लिए इस कैंपेन से जुड़िए।’
https://youtu.be/5oeCLOd_HUI
इस वीडियो को शेयर करते हुए इन्होंने कैप्शन भी लिखा है कि, ‘टिक टोक टिक टोक घड़ी में सुनना सुहावना लगता है। लेकिन आज की युवा पीढ़ी का घर मोहल्ले सड़क चौराहे पर चंद पलों की फ़ेम पाने के लिए सुर बेसुर में टिकटॉक करना बेहुदगी का पिटारा लगता है। कोरोना चायनीज़ वाइरस है ये सब जान चुके हैं। पर टिकटॉक भी उसी बिरादरी का है ये भी जानना ज़रूरी है। टिकटॉक फ़ालतू लोगों का काम है। और ये उन्हें और भी फ़ालतू बनाता चला जा रहा है। अश्लीलता, बेहुदगी, फूहड़ता घुसती चली जा रही है आज के युवाओं में इन बेक़ाबू बने विडीयोज़ के माध्यम से। इसका बंद होना ज़रूरी है। ख़ुशी है मुझे कि इसे बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मैं इस मुहिम के साथ हूँ।’
जानिए ये खास बात
अपको बता दें कि, इस ऐप की रेटिंग पहले से काफी ज़्यादा गिर गई है जिसकी वजह सोशल मीडिया पर चल रही यूट्यूब वर्सेज टिक टॉक वॉर है। इसके चलते इस ऐप को बैन करने की भी मांग शुरू हो चुकी है। काफी ज़्यादा तादाद में लोगों ने इसे डिलीट कर दिया है और अपना मत यूट्यूब को दिया है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.