इस वक़्त भारत में स्पेनिश वेब सीरीज मनी हाइस्ट का बोल बाला है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम इस ओरिजिनल सीरीज़ को काफ़ी ज़्यादा पसंद किया जा रहा है। अप्रैल में इसका चौथा सीज़न रिलीज़ किया गया था, जिसके बाद से भारत में यह नेटफ्लिक्स टॉप -10 पर जमा रहा हैै। इसी बीच इस सीरिज के निर्देशक एलेक्स रोड्रिगो का इंटरव्यू भी तेज़ी से वायरल हुआ है। दरअसल इसके वायरल होने की वजह बॉलीवुड सितारों से जुड़ी हुई है, जिसे भारतीय फैंस जान कर बेहद खुश होंगे।
शाहरुख खान बने स्पेनिश निर्देशक की भी पसंद
आपको बताएं कि, बीहाइंड वुड्स को इंटरव्यू देते हुए एलेक्स ने काफ़ी दिलचस्प और चौका देने वाले जवाब दिए हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर मनी हाइस्ट का इंडियन वर्ज़न बनता है तो बॉलीवुड के किस सितारे को कौन से किरदार निभाने का अवसर प्राप्त होगा। इस पर उन्होंने कहा कि, प्रोफेसर के किरदार के लिए आयुष्मान खुराना या साउथ एक्टर विजय फिट होंगे। वहीं, बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को वह बर्लिन का रोल खुशी खुशी सौंपना चाहेंगे।
आयुष्मान खुराना के इस वीडियो ने ज़ाहिर की उनकी ये इच्छा
खास बात यह भी है कि, हाल ही में बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर्स में गिने जाने वाले आयुष्मान खुराना ने मनी हाइस्ट के मेन सॉन्ग बेला चाओ की धुन बजाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने इच्छा भी जताई है कि वह प्रोफ़ेसर का किरदार निभाने में दिलचस्पी रखते हैं। यह वीडियो उनके फैंस के बीच तेज़ी से वायरल हुआ है ।
एलेक्स रोड्रिगो ने अपने इंटरव्यू में और भी कई सितारों का चयन किया है। उन्होंने प्रोफेसर के लिए आयुष्मान के साथ विजय को चुनते हुए कहा कि इनकी आंखे काफी इंटेलीजेंट हैं। वहीं, साउथ के एक्टर अजीत का चुनाव उन्होंने बोगोटा के लिए किया। उन्होंने रणवीर सिंह और महेश बाबू को भी बतौर किरदारों चुना। उन्होंने डेनवर की जगह रणवीर सिंह को चुना। वहीं, जरनल टमाओ के लिए महेश बाबू को अपनी पसंद बताया।
आपको बता दें कि, इस वेब सीरीज के 4 सीज़न रिलीज़ हो चुके हैं। अब फैंस को पांचवे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार है। हाल ही में नेटफ्लिक्स द्वारा इसकी व्यूरशिप का खुलासा हुआ है। नेटफ्लिक्स के अनुसार, 20 दिनों में इस शो को 6 करोड़ से भी ज़्यादा दर्शक मिले हैं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.